Shreyas Iyer Got Angry: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने सिक्योरिटी गार्ड को ही डांटते हुए दिखाई दे रहे है. अय्यर के गुस्से वाले इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है. जिसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट को लेकर भी बातचीत हो रही है. बता दे कि श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फिल्डिंग करते वक्त चोट लगी थी. आईए जानते है क्या है पूरा मामला?
सिक्योरिटी गार्ड पर भड़के अय्यर
सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक बाउंसर जबरदस्ती अय्यर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता दिख रहा है. इसके बाद अय्यर नाराज होकर उसे समझाते हुए कहते हैं कि ऐसी हरकतों को रोकने की जिम्मेदारी तुम्हारी है और तुम ही ऐसा कर रहे हो. यह वीडियो वायरल होते ही फैंस अय्यर की हालत को लेकर और चिंतित हो गए क्योंकि वे पहले से ही गंभीर चोट से उबर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस को लगी चोट
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी. अय्यर के पेट में चोट लगने से उनकी स्प्लीन में कट आ गया था और ब्लडलॉस भी हुआ था. बीसीसीआई ने इस मामले की आधिकारिक पुष्टि की थी. भारत लौटने के बाद उनका पूरा इलाज डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है. इस हफ्ते उनकी एक नई अल्ट्रासोनोग्राफी स्कैन रिपोर्ट आई जिसे देश के नामी स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारडीवाला ने देखा. रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को अभी पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा और उनकी रिकवरी को नजदीकी नजर से मॉनिटर किया जा रहा है.
डॉक्टरों ने दी खास सलाह
डॉक्टरों ने अय्यर को फिलहाल किसी भी तरह की हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग से दूर रहने को कहा है. हालांकि उन्हें हल्की गतिविधियों और रोजमर्रा की सामान्य दिनचर्या में लौटने की अनुमति दे दी गई है. वे साधारण स्ट्रेंथ एक्सरसाइज कर सकते हैं लेकिन पेट पर दबाव डालने वाली कोई भी कसरत अगले एक महीने तक उन्हें नहीं करनी होगी. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्प्लीन को पूरी तरह हील होने में वक्त लगेगा. इसलिए जरा सी भी गलती खतरनाक हो सकती है.
ये भी पढ़ें-
नवंबर में वह… पर्थ टेस्ट में ट्रेविस हेड का शतक, अश्विन ने दिया बड़ा बयान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Smriti Mandhana Marriage: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की संगीत नाइट में धमाल, डांस वीडियो वायरल
