मौजूदा दौर में कौन है दुनिया का बेस्ट बॉलर? 10 में से 10 नंबर देकर शाहीन अफरीदी ने बताया नाम

Shaheen Afiridi reveals who is best bowler in world: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में एक, जिनकी यॉर्कर और सटीकता बल्लेबाजों को परेशान करती है. हर मुश्किल मौके पर कप्तानों की पहली पसंद बनने वाला यह गेंदबाज अब विरोधी खिलाड़ियों की भी सराहना पा रहा है. हाल ही में वायरल एक वीडियो में शाहीन अफरीदी ने उन्हें मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया है.

Shaheen Afiridi reveals who is best bowler in world: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से बल्लेबाज खौफ खाते हैं. सिर्फ कहने भर मात्र से नहीं उनकी गेंद, यॉर्कर, जरूरत के समय विकेट निकालने की क्षमता और विकेटों के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं. उनकी टीमों के कप्तानों को जब भी जरूरत होती है, बुमराह सबसे पहली पसंद के रूप में सामने आते हैं. बल्लेबाज तो उनके टफ मानते ही हैं, अब प्रतिद्वंद्वी शाहीन शाह अफरीदी ने भी स्वीकार कर लिया है. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रह है, जिसमें वे स्वीकार करते नजर आ रहे हैं, कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) वर्तमान समय के बेस्ट बॉलर हैं. 

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है. शाहीन ने बुमराह को 10 में से 10 रेटिंग दी है और उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहीन, जो पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, से जब पूछा गया कि उन्होंने बुमराह को 10 में से 10 क्यों दिए, तो उन्होंने कहा, “स्विंग, सटीकता और अनुभव. वो मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं.”

बुमराह ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में वनडे डेब्यू किया था और तब से अब तक वह तीनों फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं. उनके अंतरराष्ट्रीय आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की खिताबी जीत में बुमराह की भूमिका अहम रही. उन्होंने 8 मैचों में 15 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता. इसके बाद 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच टेस्ट खेले और 32 विकेट झटके. उन्होंने 2024 का अंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में किया और उन्हें ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर और ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया.

Jasprit bumrah after taking 5 wickets in ind vs eng 1st test. Image: x

हालांकि उनकी यह खूबी उनके लिए समस्या बनकर उभरी है. ज्यादा वर्कलोड के चलते, उन्हें अपने साथी गेंदबाजों से ज्यादा ओवर फेंकने पड़ते हैं. बुमराह पिछले कुछ साल में दुनिया में सबसे ज्यादा गेंदबाजी करने वाले बॉलर हैं. ऑस्ट्रेलिया में बीजीटी सीरीज के दौरान ही सिडनी टेस्ट के बीच ही पीठ की चोट के चलते बुमराह लगभग चार महीने मैदान से दूर रहे. उन्होंने अप्रैल में IPL 2025 के जरिए वापसी की और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में खेले.

तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे बुमराह

20 से 24 जून के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट लिए. हालांकि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह ने दूसरा टेस्ट (एजबेस्टन) नहीं खेला, लेकिन वह अब 10 से 14 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे.

वैभव सूर्यवंशी की बेताब फैंस, दो लड़कियों ने मिलने के लिए तय की मीलों की लंबी दूरी, देखें तस्वीरें

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार जीती टी20 सीरीज, राधा यादव ने ढाया कहर

काव्या मारन की टीम को ‘धमकी’; पुलिस ने की कार्रवाई- HCA अध्यक्ष जगन मोहन समेत चार CID हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >