मैं भी सिस्टम में रह चुका हूं… गंभीर और सूर्यकुमार को लेकर ये क्या बोल गए संजू सैमसन, देखें Video

Sanju Samson on Gambhir and Suryakumar: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम में चयन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने अहमदाबाद में मैच खत्म होने के बाद जियोहॉटस्टार के लाइव शो में अप्रत्यक्ष रुप से गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर निशाना साधा है. संजू ने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा भईया आप मुझे ओपनिंग करवा दीजिए

Sanju Samson on Gambhir and Suryakumar: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच चल रही टी20 सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया है. अहमदाबाद में खेले गए इस पांचवे टी20 मैच के साथ ही साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का भी अंत हो गया है. लेकिन इस सीरीज में जो सबसे ज्यादा चर्चा का मुद्दा रहा वह था संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौका नहीं मिलना. इसको लेकर संजू ने अब बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर निशाना साधा है.

टी20 सीरीज में संजू को नहीं मिले ज्यादा मौके

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सिर्फ एक मैच में ही खेलने का मौका मिला. चोट को बाद वापसी कर रहे टीम के उपकप्तान शुभमन गिल टीम मे बतौर ओपनर ही खेलते नजर आए जिसके चलते संजू को मौक नहीं मिल सका. दरअसल सैमसन भी एक ओपनर के तौर पर टीम में खेलते हैं. लेकिन पहले तीन मैचों में गिल के बल्ले से रन नहीं निकले. जिससे संजू को खिलाने की मांग बढ़ने लगी. इसके बाद चौथे टी20 मैच से पहले शुभमन गिल दोबारा चोटिल हो गए हैं. इसी के चलते संजू को टीम में मौका मिला. अहमदाबाद में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में दो छक्के और चार चौके लगाते हुए 37 रन की पारी खेली.

खेलने को लेकर संजू सैमसन का बयान

संजू सैमसन ने अहमदाबाद टी20 मैच के बाद जियोहॉटस्टार के लाइव शो में बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) के सवाल जब आप नहीं खेल रहे थे तो टीम मैनेजमेंट कितनी बातचीत कर रहा था. इसका का जवाब देते हुए संजू ने कहा कि जैसे टीम का एनवायरमेंट काफी महत्वपूर्ण रहता, जैसे बड़ा टूर्नामेंट आने वाला है और मैं भी सिस्टम में इतना रह चुका हूं कि मुझे में इसका एक्सपीरियंस है कि क्या करना चाह रही थी हमारी टीम और क्या चाह रहे थे लीडरशिप ग्रुप. सूर्या और गौतम भाई के साथ मेरे अच्छे रिलेशन तो बातचीत उनसे हमेशा ही ओपन रही है. 

ओपनिंग के सवाल पर गंभीर और सूर्या पर निशाना

इसके बाद लाइव शो के दौरान इरफान पठान ने एक और सवाल पूछ लिया की क्या संजू सैमसन हमको ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. जिसका जवाब उन्होंने हंसते हुए दिया लेकिन इसी में संजू ने अप्रत्यक्ष रुप से हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर निशाना साध दिया. संजू ने कहा भाईया आप करा दो ओपन.. मैंं क्या बोलू यार, ऐसे नहीं होता है. ऐसे सवाल नहीं पूछते हैं. 

संजू के इस बयान ने यह साफ इशारा दे दिया कि टीम मैनेजमेंट के दिमाग मेंं कुछ अलग विकल्प चल रहा है और इस बयान ने गंभीर और सूर्या के चयन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

भारत का सीरीज पर कब्जा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज पर भारत ने 3-1 से कब्जा जमाया. इस सीरीज का चौथा मैच लखनऊ में अधिक धुंध के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो गया. सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने कटक में जीता. इसके बाद दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में हुआ जहां साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी. फिर तीसरे मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका धर्मशाला पहुंची जहां एक बार फिर भारत को जीत मिली. इसके बाद चौथा मैच रद्द हुआ और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला गया जिसको भारत ने 30 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया. 

ये भी पढ़ें- 

IND vs SA 5th T20I: संजू सैमसन की प्लेइंग XI में वापसी, सूर्या ने किए टीम में 3 बदलाव

Video: अहमदाबाद में हार्दिक के छक्के से घायल हुआ कैमरामैन, मैच के बाद दिखा कुछ खास नजारा

इस तरह की क्रिकेट ही… सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >