Sanju Samson: संजू के छक्के से चोटिल हुई महिला, रोते फैन से संजू ने मांगी माफी, देखें वीडियो

Sanju Samson: भारत और द. अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों का आखिरी मैच वांडरर्स में खेला गया. इस मैच में संजू और तिलक ने अपनी बल्लेबाजी से द. अफ्रीकी गेंदबाजों को पस्त कर दिया. संजू ने शतक लगाते हुए 109 रन की पारी खेली. अपनी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 9 छक्के लगाए. लेकिन उनके छक्के से एक महिला फैन को चोट लग गई.

Sanju Samson: संजू सैमसन ने द. अफ्रीका के खिलाफ चौथे और आखिरी टी20 मैच मेंं धमाकेदार पारी खेली. संजू ने इस सीरीज का दूसरा और पिछले पांच मैचों में तीसरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया है. ओपनिंग करने उतरे संजू नाबाद वापस लौटे. संजू ने इस मैच में 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली. अपनी इस शतकीय पारी में संजू ने 6 चौके और 9 छक्के लगाए. ऐसे ही एक छक्के की वजह से एक महिला प्रशंसक चोटिल हो गई. चोट लगने की वजह से महिला रोने लगी. लेकिन संजू ने भी तुरंत हाथ उठाकर माफी मांगी.

दरअसल संजू कल तूफानी अंदाज में खेल रहे थे. एक के बाद एक लगातार छक्के लगा रहे थे. इसी तरह ट्रिस्टन स्टब्स दसवां ओवर लेकर आए. उनके ओवर की पहली गेंद पर संजू ने छक्का धुन दिया. गेंद सीमा रेखा के बाहर गई लेकिन टप्पा खाने के बाद एक महिला के गाल पर जा लगी. गेंद लगते ही महिला प्रशंसक रोने लगी. संजू ने भी महिला को चोट लगते देख तुरंत हाथ हिलाकर माफी मांगी. महिला का साथी उसे सांत्वना देता दिखाई दे रहा है. महिला के चोटिल गाल पर बर्फ लगाकर दर्द और सूजन को कम करते हुए भी देखा गया. वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोट काफी तेज लगी होगी. 

इस सीरीज में संजू का जलवा रहा. सीरीज के पहले और आखिरी मैच में संजू ने शतक लगाया. पहले मैच में संजू ने 107 रन बनाए और आखिरी मैच में 109 रन की पारी खेली. संजू ने पिछले पांच मैचों में तीसरा शतक लगाया है. लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहने के बाद संजू ने इस बार मौका मिलने पर जबरदस्त वापसी की है. संजू ने अपना डेब्यू 2015 में किया था और 9 साल में केवल 37 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेल पाए हैं. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक इस बात के लिए उनके पिता विश्वनाथ सैमसन ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को दोषी ठहराया. धोनी, कोहली और द्रविड़ का नाम लेकर कहा कि इन लोगों ने मेरे बेटे के इतने साल बर्बाद कर दिए. खैर, संजू की इन धुआंधार पारियों के बाद टीम में उनका स्थान पक्का लग रहा है. भारतीय टीम अब अगले साल इंग्लैंड की मेजबानी करेगी. जनवरी में इस सीरीज में 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >