Samit Dravid: टीम इंडिया को बहुत जल्द मिलेगा दूसरा ‘दीवार’, समित द्रविड़ की भारतीय टीम में एंट्री

Samit Dravid: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट का ‘दीवार’ कहा जाता था. उनके रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम में उनके जैसा खिलाड़ी नहीं आया, जो टीम को मुश्किल दौर से बाहर निकाल पाए. लेकिन टीम इंडिया को बहुत जल्द दूसरा ‘दीवार’ मिलने वाला है. तो आइये उस युवा खिलाड़ी के बारे में जानें.

Samit Dravid: भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. समित ने इस साल के शुरू में कूच बेहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और कर्नाटक को पहली बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने आठ मैचों में 362 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 98 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 16 विकेट लिए थे. इनमें मुंबई के खिलाफ फाइनल में लिए गए दो विकेट भी शामिल हैं.

समित द्रविड़ हैं ऑलराउंडर

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. राइट हैंड बल्लेबाजी करते हैं, तो दाहिने हाथ से मध्यमक्रम गेंदबाजी भी करते हैं. उनका बैटिंग एक्शन अपने पिता राहुल द्रविड़ से बहुत मिलता है. लेंबे-लंबे शॉट लगाने में समित माहिर हैं. ऑलराउंडर समित वर्तमान में बेंगलुरु में चल रही केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में समित अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उन्होंने सात पारियों में 82 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 33 रन है. उन्हें अभी तक टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम का शेड्यूल ऐसा है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में होगी जिसमें भारतीय टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अमान करेंगे. इसके बाद इन दोनों टीम के बीच चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 30 सितंबर से जबकि दूसरा मैच सात अक्टूबर से शुरू होगा. इन दोनों मैच में भारतीय टीम की कप्तानी मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन करेंगे.

एकदिवसीय शृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम

रुद्र पटेल, साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान.

चार दिवसीय मैचों की शृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम

वैभव सूर्यवंशी, नित्या पांड्या, विहान मल्होत्रा, सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान.

जय शाह बने आईसीसी के नये चेयरमैन, 1 दिसंबर को संभालेंगे अपना पद, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >