IND vs AUS: ‘बुमराह को बहुत देख चुका…’, चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शामिल किया धाकड़ बल्लेबाज, भारत के खिलाफ फुल कॉन्फिडेंट

IND vs AUS: चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं. लगातार विफल हो रही ओपनिंग जोड़ी के लिए उसने अब सैम कोंस्टास को मौका देने का फैसला किया है. कोंस्टास ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से बात करते हुए कहा है कि उन्हें बुमराह की ज्यादा चिंता नहीं है, क्योंकि उन्होंने पूरी मेहनत की है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. पहले तीन टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पूरी तरह कहर ढा रखा है. उन्होंने इस सीरीज में अब तक 21 विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलियाई समर में कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने हैं. उसके ओपनर बल्लेबाज तो 10 ओवर भी मुश्किल से खेल पा रहे हैं. टीम ऑस्ट्रेलिया ने इसी समस्या से पार पाने के लिए अपनी ओपनिंग बल्लेबाजी में बदलाव करते हुए चौथे टेस्ट में नए बल्लेबाज का डेब्यू कराने का फैसला किया है. लेकिन संभावित पदार्पण करने वाले बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने सीधे बुमराह को ही देख लेने की बात की है. 

सैम कोंस्टास ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, “मैं बुमराह को बहुत ज्यादा नहीं देखूंगा. मैं उन्हें पहले ही बहुत देख चुका हूं. लेकिन मैं खुद को चुनौती देने और उसका सामना करने के लिए उत्साहित हूं आमतौर पर, हमारे एक्सपर्ट हर बॉलर के बारे में बताते हैं. हो सकता है, मैं उसे पढ़ूं. लेकिन मैं पूरे कॉन्फिडेंस में हूं.” अपने कौशल का समर्थन करते हुए, कोंस्टास ने कहा कि मैंने पूरी मेहनत की है. मुझे लगता है कि आम मैचों की तरह यह बस एक और खेल है और मैं ज्यादा दबाव ने लेते हुए इसे आसान बनाने की कोशिश करुंगा. मेरे पास भारतीय गेंदबाजों के लिए प्लान हैं. अगर सैम कोंस्टास को इस टेस्ट में मौका मिलेगा तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. वे फिलहाल 19 साल 79 दिन के हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड 1953 में डेब्यू करने वाले इयान क्रेग के नाम पर है.

सेलेक्शन के बाद मां रो रही थी

कोंस्टास भारत के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश की टीम में थे और उस मैच में उन्होंने 97 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने 19 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है. हालांकि इस अभ्यास मैच में बुमराह को आराम दिया गया था. अपने चयन के बाद कोंस्टास ने कहा कि एक बच्चे के रूप में हमेशा ऑस्ट्रेलिया की ग्रीन बैगी को पहनने का सपना देखा था. यह बहुत मुश्किल से मिलती है. इसलिए अगर मैं टीम में शामिल हो जाऊं तो यह बहुत बड़ा सम्मान है. कोंस्टास ने कहा कि मेरे सेलेक्शन की खबर के बाद मेरी मां रो रही थीं और पिता भी इमोशनल हो गए थे. यह सब सोच से कहीं ज्यादा है, लेकिन मौका मिलना खुशकिस्मती है. 

तीसरे टेस्ट में बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड

इस ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह की अगुवाई में सिराज और हर्षित राणा के साथ आकाशदीप ने भी अपनी उपयोगिता सिद्ध की है. लेकिन बुमराह को खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं रहा. इसी सीरीज में बुमराह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा विकेट (53 विकेट) लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने तीसरे टेस्ट में कपिल देव के 51 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ जसप्रीत ऑस्ट्रेलिया में 50 से ज्यादा विकेटों के मामले में किसी भी विदेशी गेंदबाज द्वारा सबसे बेहतरीन एवरेज का रिकॉर्ड भी रखते हैं.

WTC फाइनल के लिए चौथे टेस्ट में जीत जरूरी

ऑस्ट्रेलिया और भारत तीन टेस्ट मैचों में 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया. चौथे टेस्ट की बात करें तो यह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर होगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पहुंचने के लिए भारत को बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. अगर भारत मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में जीत हासिल कर लेता है, तो किसी अन्य टीम के मैचों पर निर्भर किए वह लॉर्ड्स में होने वाले WTC फाइनल में खेलेगा. 

ऑस्ट्रेलिया में क्यों फेल हो रहे हैं यशस्वी? पुजारा ने बताई गलती, सहवाग और केएल राहुल से सीखने की दी सलाह

‘परिवार बाढ़ में फंसा था और आप खेलते रहे…’, अश्विन के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी हैरान, लेटर लिखकर उपलब्धियों को सराहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >