वानखेड़े स्टेडियम में लगी सचिन तेंदुलकर की आदम कद प्रतिमा, वर्ल्ड कप के बीच मास्टर ब्लास्टर की धमाकेदार एंट्री

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स मौजूद थे. सचिन-सचिन की गूंज के बीच मास्टर ब्लास्टर की प्रतिमा से पर्दा हटाया गया.

वर्ल्ड कप 2023 के रोमांच के बीच दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की धमाकेदार एंट्री हुई है. मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम 1 नवंबर को एक बार फिर से सचिन-सचिन के नारे से गूंज उठा. स्टेडियम में अब हमेशा सचिन मौजूद रहेंगे. दरअसल बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया.

सचिन ने खुद की अपनी प्रतिमा का अनावरण

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स मौजूद थे. सचिन-सचिन की गूंज के बीच मास्टर ब्लास्टर की प्रतिमा से पर्दा हटाया गया. इस दौरान दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, BCCI सचिव जय शाह, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, NCP प्रमुख और पूर्व BCCI और ICC प्रमुख शरद पवार, MCA अध्यक्ष अमोल काले मौजूद रहे.

मंगलवार को प्रतिमा को दिया गया अंतिम रूप

इस साल की शुरुआत में यह पता चला था कि अप्रैल में 50 साल के हो चुके तेंदुलकर की प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित की जाएगी और मंगलवार को यहां उसे अंतिम रूप दिया गया.

इस प्रतिमा में इस महान बल्लेबाज को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखाया गया है और यह सचिन तेंदुलकर स्टैंड के करीब लगी है.

इस प्रतिमा को राज्य के अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने बनाया है.

नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की शृंखला के दौरान यहां भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने के लगभग 10 साल बाद तेंदुलकर के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >