‘अंपायरों को सजा मिलनी चाहिए’, पहले टेस्ट में हार के बाद भड़के वेस्टइंडीज के कप्तान, जानें क्या है वजह

WI vs AUS Roston Chase wants Harsh Punishment for Umpires: बारबाडोस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ट्रेविस हेड, कैरी और वेबस्टर की पारियों के बाद हेजलवुड ने 5 विकेट झटके. मैच के बाद वेस्टइंडीज कप्तान रोस्टन चेज ने अंपायरिंग को हार का बड़ा कारण बताया और गलत फैसलों पर सख्त सजा की मांग की.

WI vs AUS Roston Chase wants Harsh Punishment for Umpires: ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 159 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर और एलेक्स कैरी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 310 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 301 रनों की जीत का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 141 रन पर समेट दिया. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 जुलाई से सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 159 रन से मिली हार के बाद अंपायरिंग फैसलों पर जमकर भड़ास निकाली और विवादास्पद निर्णयों को हार का बड़ा कारण बताया. 

चेज के मुताबिक, मैच के दौरान कई संदिग्ध फैसले उनके पक्ष में नहीं गए, जिससे टीम को नुकसान हुआ और मुकाबले की दिशा ही बदल गई. दूसरे दिन के खेल के बाद वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने भी टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक के फैसलों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. टीम की नाराजगी का मुख्य कारण चेज का एलबीडब्ल्यू आउट होना था, जिसमें अंदरूनी किनारा लगने की संभावना थी, और विकेटकीपर एलेक्स केरी द्वारा शाई होप का कैच, जिसे क्लीन कैच करार दिया गया था. इसके बाद मुकाबले का रुख पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की ओर चला गया और उन्हें बड़ी जीत मिली. 

चेज ने मैच के बाद कहा, “ये मुकाबला हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा. हमने ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर आउट किया, जिससे हम खुश थे. लेकिन उसके बाद इतने सारे संदिग्ध फैसले हमारे खिलाफ गए. आप मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं, और फिर कुछ भी आपके पक्ष में नहीं होता. ये दिल तोड़ने वाला हो सकता है.” उन्होंने कहा, “शाई होप और मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन फिर कुछ विवादास्पद फैसले हमारे खिलाफ आ गए, जिससे हमारी बड़ी बढ़त बनाने की उम्मीद पर पानी फिर गया.”

इंग्लैंड से ही हमारे साथ…, थर्ड अंपायर के विवादित फैसलों से वेस्टइंडीज को झटका, भड़के कोच सैमी ने रेफरी…

अंपायरों को भी सजा मिलनी चाहिए- चेज

वेस्टइंडीज कप्तान ने गलत अंपायरिंग फैसलों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि ‘स्पष्ट गलतियों’ पर अंपायरों को भी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को जब कोई गलती होती है तो सख्त सजा मिलती है, लेकिन अंपायरों के खिलाफ कुछ नहीं होता. एक गलत फैसला किसी खिलाड़ी के करियर को बना या बिगाड़ सकता है. इसलिए अंपायरों के लिए भी सजा का प्रावधान होना चाहिए.” चेज ने जोड़ा, “पहली पारी में जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, तब भी एक कैच हमारे खिलाफ गया था. आप नहीं जानते कि वो स्कोर कितना बड़ा हो सकता था. हालांकि मैं अब इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता.”

कमिंस ने कहा उनकी टीम शिकायत नहीं करेगी

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अंपायरिंग को लेकर कोई शिकायत नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “हम अपील करते हैं, अगर लगता है कि फैसला नजदीकी है तो डीआरएस लेते हैं, बाकी अंपायरों पर छोड़ देते हैं. क्रिकेट में कई बार 50-50 कॉल होते हैं और कभी-कभी फैसले हमारे खिलाफ भी जाते हैं, लेकिन अंत में सब संतुलित हो जाता है.” आपको बता दें कि इस मैच में पांच विवादित फैसले आए. जो अधिकतम समय टीवी अंपायर की ओर से दिए गए. इसे लेकर इयान बिशप ने भी नाराजगी जताई थी. वहीं वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी ने कहा था कि हमें इंग्लैंड सीरीज से ही यह झेलना पड़ रहा है.

ट्रेविस हेड ने मचाया तहलका, WTC में ऐसी उपलब्धि वाले बने पहले क्रिकेटर, दूसरे नंबर वाले आधे पर

‘पिछले कुछ महीनों में…’, इस बात पर गुस्सा हो गए सुनील गावस्कर, सबसे कर डाली ये खुली अपील

टूट जाएगा गावस्कर और द्रविड़ का  रिकॉर्ड, एजबेस्टन टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के पास ये इतिहास रचने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >