रोहित शर्मा ने बस ले ली थी रिटायरमेंट! लेकिन इनके कहने पर बदला मन, गंभीर को नहीं आया पसंद

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खराब बैटिंग परफॉर्मेंस के बाद संन्यास का मन बना लिया था. लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया. यह कोच गंभीर (Gautam Gambhir) को पसंद नहीं आया.

Rohit Sharma: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्लेबाजी में पूरी तरह आउट ऑफ फॉर्म रहे. रोहित ने पूरी सीरीज के तीन मैचों की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 7 से भी कम रहा. भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी वे नाकाम रहे थे. उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार कोई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप झेला. जिसके बाद रोहित की कप्तानी की ढेर सारी आलोचना की गई और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम से बाहर रहने का फैसला किया था. इसी दौरान वे संन्यास भी लेने वाले थे, लेकिन शुभचिंतकों के कारण उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार, लगातार खराब प्रदर्शन के बाद रोहित ने गंभीरता से संन्यास लेने के बारे में सोचा था. मेलबर्न टेस्ट से पहले भी रोहित के टेस्ट भविष्य पर सवाल उठ रहे थे और रोहित ने एमसीजी के बाद अपना मन बना लिया था. अखबार को एक सूत्र ने बताया कि अगर बाहर से उनके शुभचिंतकों ने उन्हें अपना मन बदलने के लिए मजबूर नहीं किया होता, तो हम ऑस्ट्रेलिया में एक और संन्यास देख सकते थे.” अपने निजी संघर्षों के बावजूद, रोहित को करीबी सहयोगियों ने खेल जारी रखने के लिए राजी किया. मानसिकता में इस बदलाव ने उन्हें अपना निर्णय टालने पर मजबूर कर दिया और वह सिडनी में शृंखला के अंतिम टेस्ट से बाहर बैठे, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि रोहित के मन में आया यह बदलाव मुख्य कोच गौतम गंभीर को पसंद नहीं आया.

रोहित गंभीर के रिश्तों में दरार साफ आई नजर

गंभीर के अंतिम टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद उनके रिश्ते के बारे में अटकलें और भी गहरी हो गईं. क्योंकि आमतौर पर प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कप्तान आते हैं. गंभीर से रोहित के टीम में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया था, तो गंभीर ने कहा था कि टॉस के समय पता चलेगा. रोहित ऑस्ट्रेलिया में टीम के अंतिम प्रशिक्षण सत्र के दौरान स्लिप कॉर्डन से भी अनुपस्थित थे, जिससे चल रहे तनाव की अफवाहों को बल मिला. कप्तान और कोच के बीच मतभेद पूरी सीरीज के दौरान चर्चा का विषय रहा है, जिससे टीम के चयन से लेकर मैच के दिन टॉस जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों तक विभिन्न पहलुओं पर असहमति उत्पन्न हुई.

रोहित ने इंटरव्यू देकर मामला किया साफ

रोहित ने सिडनी टेस्ट के बीच में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक बात करते हुए कहा था कि वह अपने फैसले लेने में काफी समझदार हैं और उनका मानना ​​है कि जब उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे तो उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करना आदर्श नहीं था. उन्होंने कहा था कि अभी रन नहीं निकल रहे लेकिन क्या गारंटी है कि 5 महीने बाद नहीं निकलेंगे. वे टीम से खुद बाहर हुए थे. 

रोहित इंग्लैंड सीरीज में वापसी के लिए तैयार

इन तनावों के बावजूद, अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला खेलनी है. जिसमें रोहित के वापस आने की पूरी संभावना है. टेस्ट क्रिकेट में रोहित का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 2024 में, तीन सीरीज में – जिनमें से दो भारत में थीं – उन्होंने 15 पारियों में केवल 10.93 की औसत से 164 रन बनाए. लेकिन रोहित का बल्ला सफेद गेंद के खेल में जबरदस्त बोलता है. उनके नाम पर 3 डबल सेंचुरी हैं. ऐसे में भारतीय कप्तान को उम्मीद है कि जब वह वनडे फॉर्मेट में वापसी करेंगे तो उनकी किस्मत बदल जाएगी.

शाकिब अल हसन विश्व क्रिकेट से निलंबित! गेंदबाजी ऐक्शन में दोबारा हुए फेल, चैंपियंस ट्रॉफी से कट सकता है पत्ता 

Jasprit Bumrah: चोट के कारण बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना खतरे में! सामने आया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >