‘भविष्य के कप्तान को पूरा समर्थन’, बीसीसीआई मीटिंग का बड़ा खुलासा, रोहित के जिम्मे टीम इंडिया बस इस दौरे तक

Rohit Sharma: बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान, कोच और मुख्य चयनकर्ता के साथ दो घंटे तक मीटिंग की. इस मीटिंग में लगातार दो सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी फैसला लिया गया.

Rohit Sharma: बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद बुरे प्रदर्शन के बाद समीक्षा बैठक बुलाई. इसमें शीर्ष अधिकारियों और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 1-3 की हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 की जीत पर भारतीय टीम प्रबंधन से प्रतिक्रिया मांगी. यह मीटिंग दो घंटे तक चली. इस बैठक में रोहित ने कुछ और ‘महीनों’ तक टीम के कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित के लंबे समय तक टेस्ट भविष्य पर सवाल उठने लगे, खासकर बल्ले से उनके खराब फॉर्म के कारण. रोहित ने सिडनी में अंतिम मैच के लिए खुद को बेंच पर रखने का फैसला भी किया, हालांकि भारत वह मुकाबला भी हार गया. बीसीसीआई के साथ बैठक के दौरान रोहित ने बोर्ड से कहा कि वह कुछ और महीनों तक टीम के कप्तान बने रहना चाहते हैं. हालांकि रोहित ने कहा कि बीच बीसीसीआई नए कप्तान के रूप में जिसे भी आगे करेगा उसे उनका पूरा समर्थन रहेगा. एक राष्ट्रीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान रोहित के उत्तराधिकारी के रूप में बुमराह के नाम का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन कुछ लोग उनके नाम पर संशय में हैं. बुमराह के नाम पर विशेष संदेह यह था कि क्या वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम की अगुआई कर पाएंगे.

बुमराह की चोट संशय की बनी बड़ी वजह

बुमराह भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने सभी 5 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया, यहाँ तक कि उनमें से दो में टीम की कप्तानी भी की. हालाँकि, सिडनी में अंतिम टेस्ट में उन्हें पीठ में चोट लग गई और वे दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं कर पाए. बुमराह की फिटनेस संबंधी ऐसी समस्याओं के कारण उनके दीर्घकालिक कप्तान के रूप में भविष्य पर संदेह होने लगा है.

रोहित आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के कप्तान बने रहना चाहते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी अपनी-अपनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे. टी20 लीग के खत्म होने के बाद भारत को इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रोहित उस इवेंट के लिए टेस्ट टीम के कप्तान होंगे या नहीं. भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों से अपने 2025-27 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अभियान की शुरुआत करेगा. 

Jasprit Bumrah: चोट के कारण बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना खतरे में! सामने आया बड़ा अपडेट

‘बेबी एबी’ का सूर्यकुमार मोमेंट, फाफ डूप्लेसी का कैच लेकर दुनिया को किया हैरान, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >