अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगे रोहित, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना तय

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर बन जाएंगे. 39 साल 44 दिन की उम्र में वह मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे.

Rohit Sharma: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में 13 जून को खेले जाने वाले मैच में उतरते ही रोहित भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन जाएंगे.

मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड टूटना तय

रोहित शर्मा ने हाल ही में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया है और वह पहले वनडे में पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस मैच में खेलने के साथ ही उनकी उम्र 39 साल और 44 दिन हो जाएगी. इसके साथ ही वो भारत के लिए वनडे खेलने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन जाएंगे. यह रिकॉर्ड फिलहाल 1983 विश्व कप विजेता टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ के नाम है. अमरनाथ ने 30 अक्टूबर 1989 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी वनडे खेला था. उस समय उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी.

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड नोलन क्लार्क के नाम

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के बल्लेबाज नोलन क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 5 मार्च 1996 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 47 साल और 257 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था. वहीं उसके बाद इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के जॉन ट्राइकोस (45 साल 312 दिन) और इंग्लैंड के नॉर्मन गिफोर्ड (44 साल 361 दिन) भी शामिल हैं.

वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशउम्रविपक्षी टीममैदानतारीख
नोलन क्लार्कनीदरलैंड्स47 वर्ष 257 दिनदक्षिण अफ्रीकारावलपिंडी5 मार्च 1996
जॉन ट्राइकोसजिम्बाब्वे45 वर्ष 312 दिनभारतपुणे25 मार्च 1993
नॉर्मन गिफोर्डइंग्लैंड44 वर्ष 361 दिनपाकिस्तानशारजाह26 मार्च 1985
राहुल शर्माहांगकांग43 वर्ष 308 दिनपाकिस्तानकोलंबो (SSC)18 जुलाई 2004
खुर्रम खानयूएई43 वर्ष 267 दिनवेस्टइंडीजनेपियर15 मार्च 2015

सचिन क रिकॉर्ड भी निशाने पर

रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपना 49वां और अंतिम वनडे शतक लगाया था. उस समय उनकी उम्र 38 साल और 327 दिन थी.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 43 रन बनाते ही ODI इतिहास में रच देंगे नया कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >