World Cup 2023: रोहित शर्मा के ‘मेगा-सिक्सर’ रिकॉर्ड के पीछे नंबर 45 का राज, ‘यूनिवर्स बॉस’ के लिए खास मैसेज

रोहित ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में कहा , यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है. मैंने उनसे ही प्रेरणा ली है. इतने साल में हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन है. उन्होंने कहा , वह भी यही जर्सी पहनता है. मुझे यकीन है कि वह खुश होगा क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सफर में खुद ‘यूनिवर्सल बॉस’ से प्रेरणा ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर विश्व कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाये. उन्होंने पांच छक्के लगाकर तीनों प्रारूपों में 556 छक्के पूरे किये जो गेल से तीन ज्यादा है. रोहित ने 453 मैचों में यह आंकड़ा छुआ जो गेल से 30 मैच कम है.

रोहित बोले- यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है

रोहित ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में कहा , यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है. मैंने उनसे ही प्रेरणा ली है. इतने साल में हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन है. उन्होंने कहा , वह भी यही जर्सी (नंबर 45) पहनता है. मुझे यकीन है कि वह खुश होगा क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड है.

रोहित शर्मा ने कभी नहीं सोचा था, बन जाएंगे सिक्सर किंग

रोहित ने कहा कि छक्के लगाने की काबिलियत हासिल करने में काफी मेहनत लगी है. उन्होंने कहा , जब मैंने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंगा. इसके लिये काफी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि वह रंग लाई. उन्होंने कहा , मैं कभी संतुष्ट नहीं होता और मैं इस लय को कायम रखना चाहता हूं. मेरा फोकस उसी पर है. मेरे लिये यह खुशी का छोटा सा पल है. उन्होंने कहा , यह विश्व कप है जिसका प्रारूप अलग है. नौ लीग मैच , सेमीफाइनल और फिर फाइनल. हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि मैच दर मैच रणनीति बनायें.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: रोहित के तूफान से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत की लंबी छलांग
रोहित शर्मा ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

45 – सचिन तेंदुलकर

29 – रोहित शर्मा

28 – सनथ जयसूर्या

27- हाशिम अमला

25 – क्रिस गेल

विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों का सामना करके)

49 – एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023

50 – केविन ओ’ब्रायन (आईआरई) बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011

51 – ग्लेन मैक्सवेल (एयूएस) बनाम एसएल, सिडनी, 2015

52 – एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015

57 – इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019

63 – रोहित शर्मा बनाम एएफजी, दिल्ली, 2023

Also Read: World Cup: कोहली का ‘विराट’ दिल, मैच के दौरान नवीन उल हक को लगाया गले, दर्शकों से कर दी खास अपील

भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों का सामना करके)

52 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013

60 – वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009

61 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013

62 – मोहम्मद अज़हरुद्दीन बनाम न्यूज़ीलैंड, बड़ौदा, 1988

63 – रोहित शर्मा बनाम एएफजी, दिल्ली, 2023

विश्व कप में सर्वाधिक शतक

7 – रोहित शर्मा

6 – सचिन तेंदुलकर

5 – रिकी पोंटिंग

5- कुमार संगकारा

सर्वाधिक वनडे शतक

49 – सचिन तेंदुलकर

47-विराट कोहली

31 – रोहित शर्मा

30 – रिकी पोंटिंग

28 – सनथ जयसूर्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >