सबसे तेज शतक, 1000 रन, सिक्सर किंग रोहित शर्मा के तूफान में उड़ गए कई रिकॉर्ड्स, सचिन, कपिल का रिकॉर्ड टूटा

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़ते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली है. रोहित आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए. इसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 7वां शतक जमाया. उन्होंन इस मामले में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन ने वर्ल्ड कप में 6 शतक जमाए हैं.

विश्व कप में सर्वाधिक शतक

7 – रोहित शर्मा

6 – सचिन तेंदुलकर

5 – रिकी पोंटिंग

5- कुमार संगकारा

रोहित शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़ते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे कुल 553 छक्के जमाए हैं. अब यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है. रोहित अबतक 554 छक्के जमा चुके हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

554* – रोहित शर्मा

553 – क्रिस गेल

476 – शाहिद अफरीदी

398 – ब्रेंडन मैकुलम

383 – मार्टिन गुप्टिल

Also Read: Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा बने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने 19 पारियों में वर्ल्ड कप में पूरे किए 1000 रन

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी 19 पारियों में ही अपने 1000 वर्ल्ड कप रन पूरे किए. वॉर्नर ने भी इसी वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की. भारत के खिलाफ पहले मैच में ही उन्होंने 41 रनों की पारी खेली थी.

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने 20 पारियों में 1000 रन बनाए थे. जबकि भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की सूची में सौरव गांगुली भी शामिल हैं. गांगुली ने 21 पारियों में 1000 रन बनाए थे.

विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन

19 – डेविड वार्नर

19 – रोहित शर्मा

20 – सचिन तेंदुलकर

20- एबी डिविलियर्स

21 – सर विवियन रिचर्ड्स

21 – सौरव गांगुली

रोहित शर्मा ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

45 – सचिन तेंदुलकर

29 – रोहित शर्मा

28 – सनथ जयसूर्या

27- हाशिम अमला

25 – क्रिस गेल

विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों का सामना करके)

49 – एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023

50 – केविन ओ’ब्रायन (आईआरई) बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011

51 – ग्लेन मैक्सवेल (एयूएस) बनाम एसएल, सिडनी, 2015

52 – एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015

57 – इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019

63 – रोहित शर्मा बनाम एएफजी, दिल्ली, 2023

भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों का सामना करके)

52 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013

60 – वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2009

61 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013

62 – मोहम्मद अज़हरुद्दीन बनाम न्यूज़ीलैंड, बड़ौदा, 1988

63 – रोहित शर्मा बनाम एएफजी, दिल्ली, 2023

विश्व कप में सर्वाधिक शतक

7 – रोहित शर्मा

6 – सचिन तेंदुलकर

5 – रिकी पोंटिंग

5- कुमार संगकारा

सर्वाधिक वनडे शतक

49 – सचिन तेंदुलकर

47-विराट कोहली

31 – रोहित शर्मा

30 – रिकी पोंटिंग

28 – सनथ जयसूर्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >