रोहित शर्मा के पास केवल 5 महीने, पूर्व क्रिकेटर ने दी चेतावनी, कहा इसके बाद होगी मुश्किल

Rohit Sharma: रोहित शर्मा 2024-25 टेस्ट सीजन में अपने बुरे फॉर्म के कारण काफी चर्चा में रहे हैं. अब पूर्व क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने कहा है कि रोहित के पास केवल 5 महीने काफी अहम होंगे.

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए टी20 विश्वकप के बाद का समय क्रिकेट के लिए बेहद खराब रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दो टेस्ट सीरीज में हार झेली. न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीन स्वीप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दशक बाद 1-3 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी. इसकी वजह से भारत लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से चूक गया. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली भी WTC के 2023-25 सीजन में अपने बल्ले से नाकाम रहे. जहां रोहित ने कंगारू धरती पर 7 से कम औसत से रन बनाए तो विराट ने केवल 23.75 की औसत रखी. इन दोनों के इस प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि रोहित के लिए आने वाले 5 महीने काफी अहम होंगे.  

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने कहा है कि अगले कुछ महीने रोहित के भविष्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होंगे. लेकिन कप्तान के लिए मापदंड कोहली के लिए समान नहीं होंगे. दासगुप्ता ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “रोहित और विराट को एक साथ नहीं रखना चाहिए.” पहले भी भारतीय क्रिकेटरों का अलग ढंग से आंकलन किया जाता था. जब जहां सचिन (तेंदुलकर) और राहुल (द्रविड़) खेलते थे तब उनका भी व्यक्तिगत रूप से मूल्यांकन होता था. दासगुप्ता ने कहा, “रोहित के लिए अगले पांच महीने मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय सफेद गेंद क्रिकेट और आईपीएल के लिए महत्वपूर्ण होंगे. इन फॉर्मेंट में उनके प्रदर्शन का महत्व बहुत ज्यादा होगा. इसके अलावा, उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट फॉर्म, फिटनेस स्तर और चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन अहम होंगे. हालांकि अंतिम निर्णय चयनकर्ताओं पर निर्भर करेगा.”

रोहित ने खुद ही कही थी 5 महीने वाली बात

रोहित के नेतृत्व में मिली हार की वजह से उनकी कप्तानी के साथ उनका क्रिकेट भविष्य भी सवालों के घेरे में आ गया था. पूर्व क्रिकेटरों ने तो उनको संन्यास लेने की सलाह तक दे दी थी. इसके बाद रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर भी कर दिया. हालांकि उन्होंने रिटायरमेंट को पूरी तरह नकार दिया था. उन्होंने कहा कि अभी रन नहीं बन रहे तो क्या 5 महीने बाद भी नहीं बनेंगे. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा आज

भारत को अब अगले 5 महीने पूरी तरह सफेद गेंदों के सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच खेलने हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है. इसके बाद तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेलनी है. इसके तुरंत बाद 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी भी शुरू हो रही है. इसके लिए टीम का चुनाव आज 18 जनवरी को होना है. टीम में उनकी जगह पक्की लग रही है और वे एक बार फिर टीम की कमान उनके हाथ में होगी. रोहित आज ही चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले हैं. रोहित सफेद गेंद के क्रिकेट में तीन दोहरे शतक के साथ सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. ऐसे में अपने बुरे फॉर्म को पीछे छोड़कर वे एकबार फिर अपना परचम लहराना चाहेंगे. 

Also Read: वेस्टइंडीज क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, गुडाकेश मोती ने इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम


Also Read: कौन हैं सांसद प्रिया सरोज, जिनकी रिंकू सिंह से सगाई के चर्चे ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >