रोहित शर्मा 97 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, बेंगलुरु में टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी रास आता है. रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर 209 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. आप इसी से अंदाज लगा सकते हैं कि इस मैदान पर रोहित शर्मा कितने खतरनाक साबित हुए हैं.

भारत और नीदरलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी लीग मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लगातार 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम नीदरलैंड को हराकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी. आज का मैच कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खास है.

रोहित शर्मा जहां बेंगलुरु में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, तो विराट कोहली के पास भी शतकों के अर्धशतक लगाने का बड़ा मौका है.

रोहित शर्मा बेंगलुरु में सचिन के बड़े रिकॉर्ड से केवल 97 रन दूर हैं. अगर आज रोहित शर्मा शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.

Also Read: IND vs NED: नीदरलैंड्स के बॉलर के टारगेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा क्यों नहीं?

आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो रिकॉर्ड कौन सा है. दरअसल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने इस मैदान पर 11 मैचों की 11 पारियों में 2 शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 534 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 120 रन रहा है.

बेंगलुरु में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित यहां केवल 4 मैचों की 4 पारियों में 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 437 रन बना चुके हैं. अगर 97 और रन बना लेते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

रोहित शर्मा को बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी रास आता है. रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर 209 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. आप इसी से अंदाज लगा सकते हैं कि इस मैदान पर रोहित शर्मा कितने खतरनाक साबित हुए हैं. यहां रोहित का स्ट्राइक रेट 112.33 का रहा है.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्का भी लगा चुके हैं. यहां रोहित के बल्ले से 28 छक्के निकले हैं. जबकि चार मैचों में रोहित ने 25 चौके भी जमाए हैं.

बेंगलुरु के इस मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अबतक विराट यहां 6 मैच खेल चुके हैं, जिसमें एक अर्धशतक की मदद से 152 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 89 रन रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >