रोहित शर्मा ने तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

1 / 1
रोहित शर्मा ने तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
फुल स्क्रीन में देखें

New Delhi: India’s captain Rohit Sharma celebrates his century during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Afghanistan, at Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 11, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_11_2023_000382A)

रोहित शर्मा ने 18वें ओवर में नबी के खिलाफ चौका और एक रन लेकर 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया. विश्व कप में भारतीयों में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी के दौरान 72 गेंद में शतक जड़ा था.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. रोहित ने 84 गेंद में 131 रन की पारी के दौरान 16 चौके और पांच छक्के जड़े. वह 26वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए.

रोहित शर्मा ने कपिल देव के 40 साल पूराने रिकॉर्ड को तोड़ा

रोहित शर्मा ने 18वें ओवर में नबी के खिलाफ चौका और एक रन लेकर 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया. विश्व कप में भारतीयों में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी के दौरान 72 गेंद में शतक जड़ा था.

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में जमाया 7वां शतक, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने विश्व कप का अपना सातवां शतक जड़कर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा. तेंदुलकर ने छह विश्व कप (1992 से 2011) में छह शतक लगाये थे तो वही रोहित का यह तीसरा (2015, 2019, 2023) एकदिवसीय विश्व कप है. रोहित ने विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विश्व कप में सर्वाधिक शतक

7 – रोहित शर्मा

6 – सचिन तेंदुलकर

5 – रिकी पोंटिंग

5- कुमार संगकारा

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. उन्होंने 19 पारियों में इस आंकड़े को छू कर डेविड वार्नर की बराबरी की. सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ने 20-20 पारियों में 1000 रन पूरे किये थे.

विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन

19 – डेविड वार्नर

19 – रोहित शर्मा

20 – सचिन तेंदुलकर

20- एबी डिविलियर्स

21 – सर विवियन रिचर्ड्स

21 – सौरव गांगुली

रोहित शर्मा ने छक्कों का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नवीन उल हक पर चौका लगाकर 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 85 मीटर लंबा छक्का लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 483 मैच (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 553 छक्के लगाये हैं. रोहित ने 453वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

556* – रोहित शर्मा

553 – क्रिस गेल

476 – शाहिद अफरीदी

398 – ब्रेंडन मैकुलम

383 – मार्टिन गुप्टिल

वनडे में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा एकदिवसीय मैचों सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (47) के बाद तीसरे स्थान (31) पर आ गये. सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित का यह 29वां शतक है. उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या (28) को पीछे छोड़ दिया. उनसे अधिक शतक सिर्फ तेंदुलकर (45) के नाम हैं.

सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

45 – सचिन तेंदुलकर

29 – रोहित शर्मा

28 – सनथ जयसूर्या

27- हाशिम अमला

25 – क्रिस गेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >