रोहित और विराट के बल्ले से गूंजेगी दहाड़, वनडे क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में वापसी कर रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के पास ओडीआई में रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है. आइए नजर डालते हैं सचिन के उन कीर्तिमान पर, जो इन दोनों के निशाने पर रहेंगे.

Rohit Sharma and Virat Kohli: टी20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है. भारत और इंग्लैंड 6 फरवरी से एकदिवसीय मुकाबलों में भिडंत के लिए तैयार हैं. तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हो रही है. दोनों खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट में निराश करने वाला प्रदर्शन रहा है. लेकिन सफेद गेंद में इन दोनों के नाम कई रिकॉर्ड हैं, जैसे विराट कोहली के नाम पर सबसे तेज रन बनाने के रिकॉर्ड हैं तो रोहित शर्मा के पास इस फॉर्मेट में तीन-तीन दोहरे शतक का खिताब दर्ज है. अब इस सीरीज में इन दोनों के पास एक और अद्भुत कीर्तिमान बनाने का मौका है. आइए जानते हैं कौन से हैं वे रिकॉर्ड जिन पर रहेगी इन दिग्गजों की नजर.

विराट कोहली ने अब तक अपने क्रिकेट कैरियर में अब तक 295 एकदिवसीय मैचों की 283 पारियों में 13,906 रन बनाए हैं. यानी वे 14,000 रनों के आंकड़ों से केवल 94 रन दूर हैं. अगर विराट 94 रन और बना लेते हैं तो वे सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल ओडीआई में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. सचिन ने 350 एकदिवसीय पारियों में 14 हजार रन का आंकड़ा छुआ था. जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 378 पारियों में यह रिकॉर्ड छुआ था. 

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

क्रमखिलाड़ीदेशपारियां
1सचिन तेंदुलकरभारत350
2कुमार संगकाराश्रीलंका378
3विराट कोहलीभारत283* (13906 रन)

इतना ही नहीं विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वे तीसरे नंबर पर हैं. विराट के नाम पर जहां 13,906 रन दर्ज हैं. वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम पर ही है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा 14,234 रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं. भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 13,906 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 13,704 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं. श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 13,430 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं.

सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित

वहीं पर कैप्टन ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के नाम पर भी एक रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है. रोहित शर्मा फिलहाल 265 मैचों में 10,807 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के 11वें नंबर के बल्लेबाज हैं. अगर रोहित 134 रन और बना लेते हैं तो वे 11,000 रन बनाने वाले विश्व के 10 वें बल्लेबाज बन जाएंगे. इतना ही नहीं वे अगर इतने रन बना लेते हैं तो वे सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल सबसे तेज 11 हजारी विराट कोहली हैं, जिन्होंने 222 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, उन्होंने 276 मैचों में यह कारनामा किया था.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

क्रमखिलाड़ीदेशमैच
1विराट कोहलीभारत222
2सचिन तेंदुलकरभारत276
3रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया286
4सौरव गांगुलीभारत288
5जैक कैलिससाउथ अफ्रीका293

रोहित शर्मा ने अब तक 265 वनडे मैचों में भारतीय टीम की जर्सी पहनी है. अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट में 92.44 की स्ट्राइक रेट और 49.17 की औसत से कुल 10,886 रन बनाए हैं. रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में 31 शतक और 57 अर्धशतक दर्ज हैं. इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 264 रन है, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. दिलचस्प बात यह है कि अब तक किसी अन्य बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में दो बार भी दोहरा शतक नहीं लगाया है, जबकि रोहित ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है.

Watch: फील्डर ने हवा में उड़कर बचाए 4 रन, गेंदबाज ने उसी गेंद को भेज दिया बाउंड्री के बाहर

Champions Trophy खेलने के लिए जसप्रीत बुमराह हुए फिट? बेंगलुरु में है धाकड़ गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >