रोहित-गंभीर के बीच मतभेद- अतीत की बात, मैच से पहले साथ डिनर और हंसी मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma and Gautam Gambhir: तमाम अफवाहों को किनारे करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले से पहले कोच और कप्तान के बीच हंसी मजाक का दौर चल रहा है. रोहित शर्मा गौतम गंभीर नागपुर में एकसाथ डिनर करते देखे गए.

Rohit Sharma and Gautam Gambhir: भारत को हाल ही में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा. इसमें रोहित शर्मा का कप्तान और बल्ले दोनों से बेहद बुरा प्रदर्शन रहा. जिसके बाद हिटमैन रोहित और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच मतभेद की अफवाहें सामने आई थीं. इसी वजह से रोहित ने सडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था. रोहित के संन्यास लेने की अफवाह उड़ी, लेकिन अंतिम समय पर ‘शुभचिंतकों’ के समझाने पर उन्होंने फैसला बदल दिया और कथित तौर पर यह बदलाव गौतम गंभीर को पसंद नहीं आया. दोनों के बीच विवाद की अफवाहों को काफी हवा दी गई, लेकिन अब एक वीडियो ने सारा माहौल बदल दिया है.  

इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में आज गुरुवार को खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले, रोहित और गंभीर टीम डिनर के दौरान एक मजेदार पल साझा करते नजर आए. वायरल वीडियो में रोहित को कुछ सुनाते हुए देखा गया, जबकि गंभीर मुस्कुराते हुए उनकी बातें ध्यान से सुन रहे थे. इस वीडियो ने यह साफ कर दिया कि दोनों के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है और टीम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इसी बात की ओर इशारा किया था कि दोनों के बीच रिश्ते में कोई खटास नहीं है. 

रोहित हाल ही में अपनी खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, इसलिए इस बार उनका प्रदर्शन खास तौर पर सुर्खियों में रहेगा. वह टीम के कप्तान हैं और टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक भी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उनसे उनके फॉर्म के बारे में पूछा गया तो वे उखड़ गए और कहा कि वे यहां इस बात का जवाब देने नहीं आए हैं. 

रोहित ने कहा, “यह किस तरह से प्रासंगिक है कि मैं अपने भविष्य के बारे में बात करूं, जब तीन वनडे और एक चैंपियंस ट्रॉफी आ रही है. इन रिपोर्ट्स (मेरे भविष्य के बारे में) पिछले कई सालों से चल रही हैं और मैं यहां इन्हें स्पष्ट करने के लिए नहीं हूं.”

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन एक अतिरिक्त स्पिन विकल्प आजमाना चाहता था ताकि देखा जा सके कि 33 वर्���ीय गेंदबाज वनडे प्रारूप में कितना प्रभावी हो सकते हैं. इस वनडे सीरीज के साथ भारत अपनी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देगा. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला टीम के संयोजन और रणनीति को परखने के लिए बेहद अहम साबित होगा. 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा भी अपनी फॉर्म को जरूर पाना चाहेंगे. 

‘उसको टीम में किसी तरह लाओ’, आकाश चोपड़ा ने इस गेंदबाज को शामिल करने के लिए गौतम गंभीर से की अपील

IND vs ENG 1st ODI Pitch and Weather Report: रन बरसेंगे या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >