पिता का सीना चौड़ा कर दिया, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने शतक लगाकर उनका ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

Rocky Flintoff: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए शतक लगाया. ऐसा करके उन्होंने पिता के 27 साल पहले सबसे कम उम्र में शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Rocky Flintoff: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने गुरुवार को उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए अपना पहला शतक लगाया. 16 साल 291 दिन की उम्र में रॉकी लायंस के लिए पहला शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने अपने पिता के 27 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 20 साल 28 दिन की उम्र में अपना पहला शतक बनाया था.

रॉकी ने 127 गेंदों पर 108 रन बनाते हुए छह छक्के लगाए, जिससे संघर्ष कर रही इंग्लैंड लायंस 319 रन तक पहुंच गई, जिससे दूसरे दिन पहली पारी में 105 रनों की बढ़त सुनिश्चित हुई. 16 साल 291 दिन की उम्र में, रॉकी फ्लिंटॉफ इंग्लैंड लायंस के लिए पहला मेडन स्कोर करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. रॉकी फ्लिंटॉफ 161/7 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए और 127 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 108 रन बनाए, जिसमें फ्रेडी मैककैन (51) का अच्छा साथ मिला.

फ्लिंटॉफ ने पिछले महीने अपने बेटे को इंग्लैंड लायंस के लिए चुना था, रॉकी को जुलाई में इंग्लैंड अंडर-19 के लिए शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए देर से बुलाया गया था. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका आमंत्रण एकादश के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के अपने पदार्पण मैच में चार रन बनाए थे, इसके बाद इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले चार दिवसीय मैच में दो पारियों में 23 रन बनाए थे. इंग्लैंड लायंस को अगले बुधवार से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ प्रथम श्रेणी टेस्ट भी खेलना है.

इंग्लैंड लायंस बनाम ऑस्ट्रेलिया XI मैच का हाल

रॉकी का यह शतक कई मायनों में खास रहा. वे नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए और यहां शतक जड़कर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारा. इंग्लैंड लायंस के लिए ओपनर कप्तान एलेक्स डेविस (76) और फ्रेडी मैककैन (51) ने भी लायंस के लिए योगदान दिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने रयान हिक्स (84 गेंदों में 64 रन, आठ चौके और एक छक्का) और सैम एलियट (57 गेंदों में 32 रन, चार चौके) की बदौलत पहली पारी में 214 रन बनाए. लायंस के लिए पैट ब्राउन हैट्रिक के साथ 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 33 रन बनाए थे. वह इंग्लैंड लायन से 72 रन पीछे था.

बंगाल के लिए डेब्यू करते ही इस खिलाड़ी ने बनाया कीर्तिमान, टूट गया सौरव गांगुली का 35 साल पुराना रिकॉर्ड   

Ranji Trophy: शानदार प्रदर्शन के बाद गरजे शार्दुल ठाकुर, टीम में शामिल न करने पर सेलेक्टर्स को दिखाया आईना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >