Road Safety World Series: सचिन तेंदुलकर की पहल, 55 आदिवासी बच्चों ने पहली बार स्टेडियम में देखा मैच

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान के रूप में मैच खेलने के लिए होलकर स्टेडियम के मैदान पर उतरने से पहले, सचिन तेंदुलकर ने इन बच्चों के साथ संवाद किया और उनसे जीवन में अपने कुछ सिद्धांतों के बारे में चर्चा की.

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के 55 आदिवासी बच्चों को सोमवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का टी-20 मैच देखने के लिए आमंत्रित किया.

55 आदिवासी बच्चे जीवन में पहली बार किसी स्टेडियम में देखा मैच

यह आमंत्रण परमार्थिक संगठन सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (एसटीएफ) की पहल के तहत दिया गया. स्पर्धा के आयोजकों की जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. विज्ञप्ति के मुताबिक 55 आदिवासी बच्चे अपने जीवन में पहली बार किसी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैच के गवाह बनने पहुंचे थे. हालांकि, ये मैच बारिश के कारण बाधित हुआ.

Also Read: सचिन तेंदुलकर ने झारखंड की बेटियों लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की पर लिखा बड़ा पोस्ट, आप भी देखें

मैच से पहले आदिवासी बच्चों ने सचिन तेंदुलकर ने की बात

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान के रूप में मैच खेलने के लिए होलकर स्टेडियम के मैदान पर उतरने से पहले, सचिन तेंदुलकर ने इन बच्चों के साथ संवाद किया और उनसे जीवन में अपने कुछ सिद्धांतों के बारे में चर्चा की. तेंदुलकर ने बच्चों से कहा, जीवन चुनौतियों से भरा है, लेकिन जो व्यक्ति जीवन में सभी चुनौतियों का समाधान ढूंढता है, वही असली विजेता होता है. विज्ञप्ति के मुताबिक एसटीएफ के माध्यम से तेंदुलकर मध्यप्रदेश के दूर-दराज के कुछ इलाकों में आदिवासी बच्चों की बेहतरी के लिए विनायक लोहानी के परिवार फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

प्वाइंट टेबल में इंडिया लीजेंड्स नंबर तीन पर

प्वाइंट टेबल में इंडिया लीजेंड्स की टीम नंबर तीन पर मौजूद है. सचिन की अगुआई वाली टीम तीन मैच में केवल एक में जीत कर पायी है, जबकि दो मैच रद्द हुआ है. इंडिया लीजेंड्स के 4 अंक हैं. जबकि तीन मैचों तीन जीत दर्ज करने के बाद 6 अंक लेकर श्रीलंका लीजेंड्स की टीम टॉप पर बनी हुई है. दूसरे स्थान पर 3 मैचों में दो जीत के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >