‘सारा अली खान हॉट/अनन्या पांडेय हॉट’ रियान पराग ने ‘सर्च हिस्ट्री लीक’ पर खुलकर बताया

Riyan Parag: रियान पराग IPL 2024 के बाद सर्च हिस्ट्री को लेकर विवादों में आ गए थे. उन्होंने सारा अली खान और अनन्या पांडेय से संबंधित कुछ सर्च किया था, जो वायरल हो गया था, अब उन्होंने इस पर सफाई दी है.

Riyan Parag: भारतीय क्रिकेट के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक रियान पराग का सोशल मीडिया से गहरा नाता रहा है. कभी उनके प्रदर्शन को लेकर, तो कभी उनकी हरकतों की वजह से, वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में, आईपीएल 2024 के समापन के बाद, पराग का नाम फिर से सोशल मीडिया पर छा गया, जब उनकी ‘सर्च हिस्ट्री’ गलती से लाइव स्ट्रीम के दौरान लीक हो गई.  रियान पराग की सर्च हिस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेत्रियों अनन्या पांडे और सारा अली खान से रिलेटेड सर्च दिखाई दिए थे, जिसके बाद यह मामला इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था. अब उन्होंने इस मामले पर खुलासा किया है. 

इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए, रियान पराग ने सिटी 1016 रेडियो को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह घटना आईपीएल से पहले हुई थी, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला दोबारा ट्रेंड करने लगा. उन्होंने इंटरव्यू में बताया, “मैंने आईपीएल खत्म किया, हम चेन्नई में थे, मैच खत्म करने के बाद अपनी स्ट्रीमिंग टीम के साथ डिस्कॉर्ड कॉल पर बात कर रहा था. यह सब आईपीएल से पहले हुआ था, लेकिन फिर अचानक यह वायरल हो गया. मेरी डिस्कॉर्ड टीम के एक सदस्य ने मुझे आईपीएल से पहले सेट करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे जल्दी हटा दिया गया.”

कैसे हुई सर्च हिस्ट्री लीक?

पराग ने बताया कि आईपीएल खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपनी लाइव स्ट्रीम खोली, तो उनके सिस्टम से Spotify और Apple Music जैसे सभी डेटा डिलीट हो चुके थे. गाने सुनने के लिए जब उन्होंने यूट्यूब पर सर्च किया, तो गलती से उनकी सर्च हिस्ट्री स्क्रीन पर आ गई. उन्होंने कहा, “मैंने स्ट्रीम के दौरान यूट्यूब पर गाने सर्च किए, लेकिन मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है. जब स्ट्रीम खत्म होने के बाद मैंने देखा, तो लगा – ‘ओह लानत है! यह क्या हुआ?’ यह उम्मीद से ज्यादा वायरल हो गया. लेकिन मुझे नहीं लगा कि यह मेरे लिए सार्वजनिक रूप से आकर सफाई देने का अच्छा कारण था और कोई भी समझ नहीं पाएगा.”

रियान पराग ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, उन्होंने 14 पारियों में 52.09 की औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए. उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. हालांकि, कंधे की चोट के चलते वह चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ वापसी की. राजस्थान रॉयल्स ने भी उन पर भरोसा जताते हुए आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले 14 करोड़ रुपये में उन्हें रिटेन किया.

फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video

WTC फाइनल या चैंपियंस ट्रॉफी, 2027 से पहले ICC ट्रॉफी जीतेगा दक्षिण अफ्रीका, ग्रीम स्मिथ ने किया दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >