Rishabh Pant: ऋषभ की टीशर्ट नहीं है मामूली, कीमत जान कर रह जाएगे दंग

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने निराले अंदाज के लिए मैदान और मैदान के बाहर हमेशा चर्चा में रहते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पंत ने 3 मैचों में 261 रन बनाए, तो ऑस्ट्रेलिया टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने उनसे सतर्क रहने की बात कही. लेकिन ऑस्ट्रेलिया रवाना होते समय ऋषभ अपनी मम्मी के साथ नजर आए, इस दौरान उनकी टीशर्ट पर लोगों का ध्यान अटक गया. सिर्फ कीमत नहीं बल्कि इस टीशर्ट में और भी कई राज छिपे हैं.

ऋषभ पंत भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाले हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए निकलेगी. टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के बाद अपने परिजनों से मिल कर वापस नेट्स पर अभ्यास करने लौट आए हैं. इसी क्रम में खब्बू बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया. इस वीडियो में वे कार से निकलकर अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. राइजअप पंत नाम के एक्स यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है. 

आशीर्वाद लेना तो सामान्य बात हो गई. लेकिन नजर तो ऋषभ की टीशर्ट पर अटक गई. काले रंग की टी शर्ट पर एक टेडी बियर बना हुआ है और उस पर लिखा है, कि ‘दिस इज नॉट ए मोसचिनो टॉय’. हां भई जब बच्चों वाली इस टीशर्ट के दाम आप सुनेंगे तो आप भी यही कहेंगे कि सच में यह मॉसचिनो खिलौना तो नहीं है. इस होश उड़ाने वाली टीशर्ट का दाम है 34 हजार रुपए. लेकिन इस टीशर्ट के पीछे और भी राज हैं.

मॉसचिनो एक इटालियन कंपनी है, जो डिजाइनर बैग और परफ्यूम के साथ नामी गायकों के लिए डिजाइनर कपड़े भी बनाती है. ग्लैमर पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक इसने पॉप गायिका मैडोना के लिए भी कपड़े डिजाइन किए हैं. इस टीशर्ट के ऊपर प्रिंटेंड टेडी बियर के पेट पर अंग्रेजी में लिखा है, THIS IS NOT A MOSCHINO TOY, दरअसल इस वाक्य में भी एक रहस्य है. कंपनी ने टेडी नाम से एक परफ्यूम भी लांच किया है, जो टेडी बॉटल के अंदर रहता है. मोशिनो परफ्यूम का बॉटल एक टेडी बियर की तरह दिखता है और इसमें रखी परफ्यूम का इस्तेमाल आप तब ही कर पाएंगे जब आप इस टेडी की गर्दन मरोड़ेंगे. यानि कि गर्दन ही ढक्कन है और यह खिलौना नहीं बल्कि परफ्यूम है. तो सिर्फ इस टीशर्ट का दाम ही नहीं, इसके अंदर की कहानी भी बड़ी रोचक है. 

ऋषभ फिलहाल नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं और अपने प्रैक्टिस की वीडियोज अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वे अक्षर पटेल, अश्विन और यशस्वी जायसवाल के साथ नजर आए थे. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >