साउथ अफ्रीका की पिच के लिए रिंकू हो रहे तैयार, नेट्स पर बहा रहे खूब पसीना

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी. अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में रिंकू ने कहा , ‘मैने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा.’

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी. भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में रिंकू ने कहा , ‘मैने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा.’ उन्होंने कहा, ‘रफ्तार अधिक है लिहाजा तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा.’ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी. रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे.

मुझे इसकी आदत है: रिंकू सिंह

रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले रिंकू ने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मुझे स्वाभाविक खेल दिखाने के लिये कहा है. उन्होने बीसीसीआई टीवी से कहा , ‘पहले सत्र का मैने बहुत मजा लिया चूंकि मौसम अच्छा था. राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था. उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाये रखूं.’ रिंकू ने कहा कि 2013 से पांचवें छठे नंबर पर खेलते रहने से उन्हें भारत के लिये भी यही जिम्मेदारी निभाने का भरोसा मिला. उन्होंने कहा , ‘मैं 2013 से उत्तर प्रदेश के लिये पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहा हूं लिहाजा मुझे इसकी आदत है. चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है. मैं जितना संयम के साथ खेलूंगा, उतना ही अच्छा खेल सकूंगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >