Rickey Ponting, Virat Kohli: अब भारत के बल्लेबाजों में वह बात नहीं, लेकिन कोहली… क्या कह रहे हैं पोंटिंग

Ponting: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी से बात करते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाज अब स्पिन को नहीं ढंग से नहीं खेल पा रहे. शायद अब पिचें बदल गई हैं. कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि वह महान क्रिकेटर हैं, लेकिन 5 साल में केवल दो शतक लगा पाए हैं. यह चिंताजनक बात है.

BGT2024-25: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली का आकलन मौजूदा फॉर्म के आधार पर नहीं होना चाहिये. पोंटिंग ने आईसीसी (ICC) से कहा कि मैं विराट के बारे में पहले भी बोल चुका हूं कि इसमें कोई शक नहीं कि वह महान क्रिकेटर हैं. आप महान खिलाड़ियों पर ऊंगली नहीं उठा सकते. उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है और आस्ट्रेलिया में उसका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है. अगर विराट पहले ही मैच से रन बनाने लगे तो मुझे हैरानी नहीं होगी. वह इस श्रृंखला में सब कुछ बदल सकता है

विराट का फॉर्म है चिंता का विषय: पोंटिंग

विराट ने इस साल की शुरूआत से छह टेस्ट में 22.72 की औसत से रन बनाये हैं, जो 2011 में उनके डेब्यू के बाद से उनका न्यूनतम औसत है. कोहली ने 22 नवंबर 2019 के बाद से मात्र तीन शतक लगाए हैं. 2019 के बाद 34 टेस्ट खेले हैं और मात्र 1838 रन ही बना पाए हैं. यह उनके कैरियर के आंकड़ों पर बुरा दाग जैसा है. वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी दस साल में पहली बार शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं. विराट के आंकड़ों पर पोंटिंग ने कहा कि यह सही नहीं लगता, लेकिन अगर पांच साल में सिर्फ दो शतक आएं तो यह चिंता की बात है. दुनिया में शीर्ष स्तर का कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऐसा नहीं होगा जिसने पांच साल में दो ही टेस्ट शतक लगाये हों. हालांकि मौजूदा फॉर्म पर कोहली की समीक्षा नहीं की जा सकती क्योंकि आस्ट्रेलिया दौरा सब बदल सकता है.

Rohit sharma after getting out against new zealand in mumbai. Image: pti

भारतीय बल्लेबाजों में अब वह बात नहीं: पोंटिंग

भारतीय टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हराया. न्यूजीलैंड से मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि स्पिनरों को खेलने में भारतीय बल्लेबाज कमजोर साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अब भारत के नए बल्लेबाज स्पिन को उस तरह से नहीं खेल पा रहे जैसे भारतीय बल्लेबाज खेला करते थे. शायद अब भारत की पिचें तेज गेंदबाजों की मददगार अधिक हैं. रैंक टर्नर पिच को लेकर बीसीसीआई ने भी कप्तान, कोच और चयन समिति के साथ समीक्षा बैठक की है. यह मैराथन बैठक 6 घंटे तक चली.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम आज रविवार और कल सोमवार को दो बैच में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकती है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी. भारत को डेढ़ महीने के इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं.

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >