RCB vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने 2574 दिनों बाद IPL में जमाया शतक, RCB के खिलाफ दिखा पावर

RCB vs LSG: 1985 में बनी मशहूर फिल्म तवाइफ के फेमस गाने “बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते, तुम्हें देखकर थम गई मेरी जान जाते-जाते,” को आपने जरूर सुना होगा. आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी शतकीय पारी इस गाने पर एकदम सही बैठती है. 27 करोड़ के पंत को शुरुआत में ही इस पारी की जरूरत थी, लेकिन उनका बल्ला तक चला जब सबकुछ खत्म हो चुका है. टीम आईपीएल से पहले ही बाहर हो गई है. पंत ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नाबाद 118 रनों की विस्फोटक पारी खेल तहलका मचा दिया.

RCB vs LSG: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली. उन्होंने केवल 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 118 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी टीम के स्कोर को 227 तक पहुंचा दिया. हालांकि उन्होंने तूफानी पारी तब खेली, जब आईपीएल में उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर समाप्त हो चुका है. आज अगर लखनऊ की टीम आरसीबी को हरा भी देती है, तो भी उसको कुछ लाभ नहीं होने वाला है, हालांकि एक फायदा जरूर होगा, टीम जीत के साथ मौजूदा सीजन से विदा लेगी.

पंत ने 2574 दिनों बाद आईपीएल में जमाया शतक

ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक जमाया. लेकिन दूसरा शतक जमाने में उन्हें 2574 दिन लग गए. पंत ने पहला आईपीएल शतक 10 मई 2018 को जमाया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत ने 63 गेंदों में नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी. उस समय पंत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेल रहे थे.

मौजूदा आईपीएल में पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 बहुत अच्छा नहीं रहा. 14 मैच खेल कर उनके बल्ले से 269 रन ही बने. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. दो बार पंत शून्य पर भी आउट हुए. हालांकि पंत ने पूरी सीजन में 23 चौके और 15 छक्के जमाए. आरसीबी के खिलाफ आखिरी मुकाबले में पंत ने 8 छक्के जमाए.

लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में पंत पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल किया. श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. पंजाब ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >