चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ पर RCB की बड़ी घोषणा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को फ्रेंचाइजी देगा 25 लाख रुपये

RCB financial aid on Chinnaswamy Stampede: आरसीबी ने 3 जून 2025 को अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, लेकिन अगले ही दिन विजय जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ ने 11 लोगों की जान ले ली और 50 से ज्यादा घायल हुए. अब फ्रेंचाइजी ने पीड़ितों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

RCB financial aid on Chinnaswamy Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 3 जून 2025 को 18 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीती. रजत पाटीदार की अगुवाई और विराट कोहली के अनुभव से सजी आरसीबी के लिए यह भावुक और सेलीब्रेट करने वाला समय था, लेकिन इस सेलीब्रेशन से पहले ही भयानक हादसा हो गया. 4 जून को यह हादसा टीम के विजय जश्न के दौरान हुआ था और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत और देशभर के आरसीबी प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया. अब आरसीबी ने घोषणा की है कि 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे “RCB CARES” नामक नई पहल के तहत शोकाकुल परिवारों को लगातार सहयोग देते रहेंगे. आरसीबी ने बयान में लिखा था, “4 जून, 2025 को हमारे दिल टूट गए. हमने RCB परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया. वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम का हिस्सा थे. उनकी कमी हम सबकी यादों में हमेशा गूंजेगी.”

अब आरसीबी ने आगे कहा कि 25 लाख रुपये की मदद करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह “दया, एकजुटता और निरंतर देखभाल का वादा” है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरसीबी ने लिखा, “किसी भी तरह का सहयोग उस खालीपन को नहीं भर सकता जो उन्होंने पीछे छोड़ दिया है. लेकिन पहले कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये दिए हैं. यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल का वादा है. यही ‘RCB CARES’ की शुरुआत है. एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता, जो उनकी स्मृति को सम्मान देकर सार्थक कदम उठाने का मार्ग दिखाती है. हमारा हर कदम वही दर्शाएगा जो प्रशंसक महसूस करते हैं, उम्मीद करते हैं और जिसके हकदार हैं.”

फ्रेंचाइजी ने यह भी बताया कि “RCB CARES” के बारे में और विवरण जल्द साझा किए जाएंगे. गौरतलब है कि 3 जून को आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार खिताब जीता और 18 साल का इंतजार खत्म किया. आरसीबी ने 20 ओवर में 190/9 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रनों का योगदा दिया, जबकि श्रेयस अय्यर की टीम 184/7 तक ही पहुंच पाई, शशांक सिंह ने 61 रन बनाकर अंत तक संघर्ष किया, लेकिन पंजाब 6 रन से पीछे रह गई और आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. 

ये भी पढ़ें:-

गोविंदा के दामाद ने दिल्ली में मचाया बवाल, DPL में 243 का स्ट्राइक रेट और 23 छक्के-चौके की मदद से जड़ी सेंचुरी शतक 

BCCI के नए फिटनेस टेस्ट को एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे घटिया, कहा- यह फेफड़े को…

जब शोएब अख्तर की एक हरकत से कलकत्ता में भड़क गया दंगा, IND vs PAK का वो मैच जो बिना दर्शकों के खेला गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >