मुझे हर्ट अटैक आ जाता अगर…, अश्विन ने कॉल लॉग शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बताई वजह

Ravichandran Ashwin Retirement: आर अश्विन ने 18 दिसंबर को संन्यास की घोषणा कर दी. इसके बाद से वे सोशल मीडिया पर लगातार ऐक्टिव हैं. अब उन्होंने अपने फोन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि इतने बड़े बड़े लोगों ने मुझे फोन किया कि 25 साल पहले मुझे हर्ट अटैक ही आ जाता.

Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. इसके बाद तमाम क्रिकेट हस्तियों ने अश्विन को उनके शानदार कैरियर पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. कल 19 दिसंबर को भारत लौटने के बाद से अश्विन लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं और सभी साथी खिलाड़ियों के संदेश का जवाब देने में व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने अपने फोन का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि यह अगर 25 साल पहले हुआ होता तो मुझे हर्ट अटैक ही आ गया होता. 

दरअसल अश्विन को कई खिलाड़ियों ने फोन भी किया. जिसका स्क्रीनशॉट अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “अगर किसी ने 25 साल पहले मुझसे कहा होता कि मेरे पास एक स्मार्ट फोन होगा और एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरे करियर के आखिरी दिन का कॉल लॉग इस तरह दिखेगा, तो मुझे उसी समय हर्ट अटैक आ गया होता. धन्यवाद @sachin_rt और @ therealkapildev पाजी ब्लेस्ड.” अश्विन को सचिन तेंदुलकर और कपिल देव का फोन आया था, जिससे अश्विन काफी खुश हैं और उन्होंने इसे शेयर किया. 

अश्विन ने अपना अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला, जिसमें उन्हें मिचेल मार्श के रूप में केवल एक विकेट मिला. लेकिन अश्विन का शानदार कैरियर रहा. वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा  विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिटायर हुए. उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 287 मैच खेलते हुए 765 विकेट हासिल किए. हालांकि अश्विन ने अपने रिटायरमेंट के बाद क्लब क्रिकेट खेलने का ऐलान भी किया है. इस साल 2025 के आईपीएल सीजन में अश्विन अपने घरेलू राज्य की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापस आ गए हैं और 13 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे.  

बाबर आजम ने अश्विन को दी बधाई, रिटायरमेंट पर किया स्पेशल पोस्ट

Ashwin Retirement: पिता ने खरीदी थी मेलबर्न और सिडनी की फ्लाइट टिकट, संन्यास के बाद करा दिया कैंसल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >