राशिद खान ने फिरकी से रच दिया इतिहास, ध्वस्त हो गया ब्रावो का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rashid Khan: राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. SA20 लीग में दो विकेट लेते ही उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली.

Rashid Khan: आईसीसी का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी अब नजदीक आ रहा है. इसको लेकर टीमें जहां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं खिलाड़ी भी विभिन्न लीगों में खेलकर अपनी फॉर्म और फिटनेस को अंतिम रूप देने में लगे हैं. इसी बीच टी20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है.

ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 632 विकेट पूरे कर लिए हैं. साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलते हुए उन्होंने डुनिथ वेल्लालेज को आउट कर यह कीर्तिमान स्थापित किया. उनकी शानदार गेंदबाजी का सिलसिला यहीं नहीं रुका, और अब तक वह अपने विकेटों की संख्या 633 तक पहुंचा चुके हैं. ब्रावो ने यह रिकॉर्ड काफी पहले अपने नाम किया था, लेकिन अब राशिद ने इसे तोड़ दिया है.

2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले राशिद ने अब तक 461 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विकेट शामिल हैं. उनका औसत लगभग 18 का रहा है, जबकि उनकी इकॉनमी मात्र 6.5 की रही है, जो टी20 में बेहतरीन मानी जाती है. राशिद खान अब आधिकारिक रूप से टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं. 

ड्वेन ब्रावो ने 2006 में टी20 क्रिकेट में कदम रखने के बाद 582 मैचों में 631 विकेट चटकाए थे. लंबे समय तक वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रहे, लेकिन अब राशिद खान ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ब्रावो, जो सालों से इस सूची में शीर्ष पर थे, अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

1000 विकेट लेना भी मुश्किल नहीं

टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज 1000 विकेट तक नहीं पहुंचा है, लेकिन जिस लय में राशिद खान खेल रहे हैं, उसे देखते हुए यह मुमकिन लगता है कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं. महज 26 साल की उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया है और दुनियाभर की लीग में अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को छकाते नजर आते हैं.

राशिद खान की गेंदबाजी का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता. उनकी स्पिन इतनी घातक है कि टी20 क्रिकेट में इस समय उनका कोई सानी नहीं है. अब यह देखना रोमांचक होगा कि वह आने वाले सालों में और कौन-कौन से कीर्तिमान अपने नाम करते हैं.

टी20 मैच का कैसा रहा हाल

SA टी-20 लीग के क्वालीफायर 1 में एमआई केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां राशिद खान की अगुवाई में एमआई केप टाउन ने शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान राशिद खान ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके.

इससे पहले, एमआई केप टाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 160 रन ही बना सकी और 39 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठी. इस जीत के साथ ही राशिद खान की टीम ने SA टी-20 लीग के फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा, जिसमें एमआई केप टाउन खिताब के लिए मैदान में उतरेगी.

IND vs ENG: BCCI ने चुपके से बुमराह को किया टीम से बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा झटका

T20 में किया तहस-नहस, अब ODI में मचेगा तूफान! जानिए भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत का पूरा हिसाब-किताब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >