हम उनके साथ हैं, पाकिस्तान के ड्रामें के बीच ICC को मिला BCCI का साथ, राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

Rajeev Shukla Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला विवादों में घिर गया है. पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इस पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड आईसीसी के खेल भावना वाले स्टैंड के साथ है. वहीं आईसीसी ने इसे खेल की गरिमा के खिलाफ बताया है.

Rajeev Shukla Statement: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच क्रिकेट के मैदान पर होने वाली जंग अब विवादों के घेरे में है. 15 फरवरी 2026 को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मैदान पर न उतरने का हुक्म दिया है. इस बड़े विवाद पर अब बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से आईसीसी (ICC) के रुख का समर्थन करता है.

ICC के बयान पर BCCI ने क्या कहा

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ICC ने खेल भावना को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है. हम आईसीसी की इस बात से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई इस मुद्दे पर तब तक कोई टिप्पणी नहीं करेगा जब तक उनकी आईसीसी से विस्तार में बात नहीं हो जाती. शुक्ला का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है.

पाकिस्तान सरकार का अचानक लिया फैसला

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच न खेलने का आदेश दिया है. सरकार ने कहा कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. हालांकि इस फैसले के पीछे क्या वजह है, इसका कोई साफ कारण पाकिस्तान की तरफ से नहीं बताया गया है.

ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद आईसीसी ने सख्त तेवर दिखाए हैं. आईसीसी ने एक रिलीज जारी कर कहा है कि किसी भी ग्लोबल इवेंट में अपनी मर्जी से कुछ मैचों में खेलना और कुछ को छोड़ना सही नहीं है. यह खेल की गरिमा के खिलाफ है. आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस पर गंभीरता से विचार करेगा क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम पाकिस्तान के लिए खराब हो सकते हैं.

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की एंट्री

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बांग्लादेश ने भारत आने से मना कर दिया था. बांग्लादेश चाहता था कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं लेकिन आईसीसी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया. जांच में भारत में कोई सुरक्षा खतरा नहीं पाया गया. इसके बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.

टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं जिसमें से 7 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. भारतीय टीम अभी शानदार फॉर्म में है और हाल ही में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराकर वर्ल्ड कप के लिए तैयार है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत को ग्रुप A में नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका और पाकिस्तान के साथ रखा गया है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2026: IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर ICC ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान बोर्ड को दी चेतावनी

कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध; PSL पर भी मंडराया खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >