World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ये कहां पहुंच गई टीम इंडिया, तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

1 / 1
World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ये कहां पहुंच गई टीम इंडिया, तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग
फुल स्क्रीन में देखें

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ये कहां पहुंच गई टीम इंडिया, तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज कोच विक्रम रादौर ने अपना अनुभव भी साझा किया है. एक मिनट 59 सेकंड के वीडियो को बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकांउट में शेयर किया है. जिसमें राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर बता रहे हैं कि ट्रेकिंग करने में उन्हें कैसा लगा.

वर्ल्ड कप 2023 में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर टीम इंडिया इस समय प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. भारत का अगला मैच अब 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ होना है. 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम इस समय छुट्टी पर चल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ की अगुआई में सैर पर निकल चुकी है.

दरअसल धर्मशाला में न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम धर्मशाला में ही रूक गई है. इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत से पहले मैनेजमेंट ने भारतीय खिलाड़ियों को मिनी ब्रेक दिया है. वैसे में कोच राहुल द्रविड़ सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ ट्रेकिंग पर निकल चुके हैं.

धर्मशाला से 20 किलो मीटर की दूरी पर त्रियुंड है, जो ट्रेकिंग के लिए मशहूर जगह है. यहां हजारों की संख्या में सैलानी घुमने के लिए आते हैं. पहाड़, झरने और हरियाली से भरे इसी जगह पर भारतीय टीम वर्ल्ड कप के तनाव को दूर करने के लिए पहुंची है.

कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज कोच विक्रम रादौर ने अपना अनुभव भी साझा किया है. एक मिनट 59 सेकंड के वीडियो को बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकांउट में शेयर किया है. जिसमें राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर बता रहे हैं कि ट्रेकिंग करने में उन्हें कैसा लगा.

द्रविड़ ने कहा, ऐसे जगहों को अगली जेनरेशन के लिए बचाकर रखना चाहिए. उन्होंने कहा, यह बहुत ही प्यारी और सुंदर जगह है, मैं चाहता हूं कि यहां मेरे बच्चे भी आएं, मुझे खुशी होगी. वहीं बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा, ट्रेकिंग का आखिरी पार्ट काफी मुश्किलों भरा रहा.

टीम इंडिया के मध्यमक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल ने खिलाड़ियों के साथ ट्रेकिंग और फिर नहाने का जमकर मजे लिए. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की. उनके साथ हार्दिक पांड्या, कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज कोच विक्रम राठौर भी नहाते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, जबकि अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया. फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला. बांग्लादेश पर 7 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. भारत प्वाइंट्स टेबल में इस समय 10 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ है.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब केवल दो मैच जीतने हैं. जबकि उसे और चार मैच खेलने हैं. इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के मैच काफी महत्पवूर्ण हैं, तो आखिरी लीग मैच में भारत की टक्कर नीदरलैंड से होना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >