सुपरवूमन! राधा यादव की हवा में गोताखोरी, उड़कर लिया हैरान करने वाला कैच, देखें वीडियो

Radha Yadav Stunning dive catch IND W vs ENG W 5th T20I: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टी20 में भारत को आखिरी गेंद पर हार मिली, लेकिन टीम पहले ही सीरीज 3-2 से जीत चुकी थी. मैच के अंतिम ओवर में राधा यादव ने हवा में उड़ते हुए हैरतअंगेज कैच लेकर सबका दिल जीत लिया. गेंदबाजी में किफायती ओवर डालने के साथ-साथ उनकी फुर्तीली फील्डिंग ने मुकाबले को यादगार बना दिया.

Radha Yadav Stunning dive catch IND W vs ENG W 5th T20I: बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भले ही भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यह सीरीज ऐतिहासिक रही. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने पहली बार इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में हराया. भारत ने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज कर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया था, जबकि आखिरी मैच में इंग्लैंड ने अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की. हालांकि इसी आखिरी ओवर में राधा यादव के कैच ने सारी महफिल में रंग जमा दिया. गेंदबाजी के दौरान राधा यादव ने चमक तो दिखाई ही फील्डिंग में भी उन्होंने ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर दातों तले उंगली दबा लेंगे. 

राधा को भारतीय महिला टीम की सबसे भरोसेमंद फील्डर माना जाता है.  इस मैच में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने सभी को हैरान कर दिया. आखिरी ओवर में जब इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोन्स ने अरुंधति रेड्डी की गेंद को मिडविकेट की ओर खेला, तब ऐसा लगा कि गेंद फील्डरों से काफी दूर जा रही है. लेकिन राधा यादव ने शानदार रफ्तार से दौड़ लगाई और हवा में उड़ते हुए जबरदस्त डाइव लगाकर एक अविश्वसनीय कैच लपका. गिरते समय जमीन से टकराव इतना जोरदार था कि गेंद हाथ से निकल सकती थी, लेकिन उन्होंने उसे मजबूती से पकड़ कर रखा. 

अंतिम ओवर का रोमांच

भारत के 167 रन के जवाब में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 6 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को इसे पाने के लिए नाकों चने चबवा दिए. पहली ही गेंद पर रेड्डी ने टैमी ब्यूमोंट को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर सिंगल लिया. राधा ने रेड्डी की तीसरी गेंद पर कैच पकड़ा था, तब इंग्लैंड को जीत के लिए 3 गेंद पर 5 रन की जरुरत थी. हालांकि चौथी गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाजों ने दौड़कर तीन रन दौड़कर पूरा कर लिया. इसके बाद अगली दो गेदों पर दो सिंगल लेकर इंग्लैंड ने मुकाबले को अपने नाम किया.   

शेफाली की बदौलत भारत ने बनाए 167 रन

भारत की ओर से गेंदबाजी में भी राधा यादव ने कमाल दिखाया, उन्होंने अपने चार ओवरों में केवल 20 रन दिए और एक विकेट चटकाया. दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने भी 2-2 विकेट लिए. इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम ने आखिरी गेंद पर ज़रूरी रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 41 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसने भारत को 167/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. अंत में राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और रिचा घोष ने उपयोगी रन जोड़कर टीम को मजबूती दी. 

हालांकि, डेनिएल व्याट-हॉग के 56 और सोफिया डंकले के 46 रनों की ओपनिंग साझेदारी ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दी, जिसकी बदौलत मैच के आखिरी गेंद पर इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया.

‘फॉर्मूला रेसिंग वाली ट्रेनिंग ली है’, केएल राहुल ने खोला राज, जानें आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी थी

ऑनर्स बोर्ड पर नाम के चक्कर में हो गई पंत की कुर्बानी! केएल राहुल ने खोला राज

दर्द से तड़पते… बल्ला भी नहीं पकड़ पा रहे थे पंत, फिर भी क्रीज पर डटे रहे, केएल राहुल ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >