भारत लौटे अश्विन, माता-पिता ने लगाया गले, आंखों से छलकते रहे आंसू, Video

R. Ashwin Retirement: भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन आज भारत पहुंच गए. उनका घर पहुंचने के बाद ढोल बजाकर स्वागत किया गया.

R. Ashwin Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है. पहले दो मैच जीत कर दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं. तीसरा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ घोषित कर दिया गया. लेकिन यह मैच एक अन्य कारण से भी इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया. इस मैच के बाद भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया. बीच सीरीज में उनकी इस घोषणा के बाद विश्व क्रिकेट में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. लेकिन अश्विन शायद इसके लिए पहले ही मन बना चुके थे. कल 18 दिसंबर को संन्यास लेने के बाद अश्विन आज सुबह गुरुवार को भारत पहुंच गए. 

अश्विन आज जब चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरे तो काफी संख्या में फैंस अपने ऐश अन्ना का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे. लेकिन अश्विन ने फोटोज खिंचवाने से मना कर दिया. अश्विन को एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी और दोनों बच्चियों ने रिसीव किया. इसके बाद अश्विन सीधे अपने घर गए जहां उनको माला पहनाकर और ढोल बजाकर स्वागत किया गया. उनके माता-पिता ने भी अश्विन को गले लगाकर घर में स्वागत किया. इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य भावुक नजर आए. सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करने के बाद अश्विन घर के अंदर चले गए. 

अब आईपीएल में खेलते नजर आएंगे अश्विन

अश्विन का सीरीज के बीच में संन्यास लेने के बाद, एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच उनका आखिरी मैच साबित हुआ. इस मैच में अश्विन केवल एक विकेट ले सके. लेकिन उनका रिकॉर्ड उन्हें भारत के सबसे सफलतम गेंदबाजों की लिस्ट में अव्वल रखता है. उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में कुल 287 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 765 विकेट हासिल किए. अश्विन के नाम 6 टेस्ट शतकों सहित 3503 रन भी दर्ज हैं. वे भारत के विश्वस्त ऑलराउंडर में से एक रहे. अपने रिटायरमेंट के बाद अश्विन ने कहा कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है और वह क्लब क्रिकेट मैचों में खेलते रहेंगे. अश्विन को इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने वापस अपनी टीम में जोड़ा है और 14 मार्च से होने वाले आईपीएल 2025 में अश्विन अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, बीच सीरीज में रिटायरमेंट के बाद विराट के साथ दिखे इमोशनल

एक दो नहीं कुल 31 क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, 2024 Cricketers Retirement में भारत से शामिल रहे 12 नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >