‘बाबर जब वापसी करेंगे, तो विराट…’ बल्लेबाजी में फेल पर दावा बरकरार, अब PSL टीम के मालिक ने कही ये बात

PSL 2025 Babar Azam: बाबर आजम टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और PSL 2025 में शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 0 और 1 रन ही बना पाए हैं. उनकी टीम पेशावर जाल्मी लगातार दो मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया था. इस बीच, कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने बाबर का समर्थन करते हुए उनकी दमदार वापसी की भविष्यवाणी की है.

PSL 2025 Babar Azam: बाबर आजम टी20 क्रिकेट में अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए लगातार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था और अब पीएसएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पेशावर जाल्मी के कप्तान के तौर पर उन्होंने अपने पहले दो मैचों में सिर्फ 0 और 1 रन बनाए हैं. उनकी टीम को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है. बाबर की खराब फॉर्म के बीच, कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के लिए खुलकर समर्थन जताया है और उनके भविष्य को लेकर बड़े दावे किए हैं.

सलमान इकबाल ने एआरवाई के पॉडकास्ट में कहा, “मैं आपको बता रहा हूं, इसे लिख लीजिए जब बाबर आजम दोबारा वापसी करेंगे, तो वह दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से बड़े बनेंगे, यहां तक कि विराट कोहली से भी. उनका नाम गैरी सोबर्स और सर विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों के साथ लिया जाएगा.” उन्होंने बाबर की काबिलियत और शानदार वापसी की संभावनाओं पर पूरा भरोसा जताया.

खिलाड़ी में क्लास होती है, तो वह वापसी कर लेता है

इकबाल ने कहा “उसके पास क्लास है. जब किसी खिलाड़ी में क्लास होती है, तो वह कभी खत्म नहीं होती. स्टाइल और क्लास हमेशा कायम रहते हैं. वह जरूर वापसी करेगा और जोरदार वापसी करेगा. हम चाहते थे कि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें, लेकिन वह अपनी ओपनिंग पोजिशन छोड़ने को तैयार नहीं थे. टीम मैनेजमेंट ने तब पूरी स्क्वाड को रिवैम्प करने का फैसला किया. इसी वजह से हमने बाबर, इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को रिलीज कर दिया.” 

बाबर की फॉर्म चिंता का विषय

बाबर आजम की हालिया परेशानियां पाकिस्तान में हुई टी20 चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद शुरू हुईं, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया. उनकी खराब फॉर्म के कारण पाकिस्तान की टीम में कोई गहराई नहीं आ पाई और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को दो मैचों में हार के बाद ग्रुप ए में सबसे नीचे रहना पड़ा. न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके बल्ले से तीन मैचों में केवल 1 अर्धशतक आया था. अब पीएसएल 2025 में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते हुए भी बाबर के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं दिखा है, जिससे उनकी स्थिति और जटिल हो गई है. 

टीम से बाहर क्यों किया था?

इकबाल ने यह भी बताया कि बाबर आजम को कराची किंग्स से क्यों रिलीज किया गया, जहां वह 2017 से 2022 तक खेले और 2020 में टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, “जब हमने कराची किंग्स की बल्लेबाजी लाइनअप को ओपनर्स पर ज्यादा निर्भर बना दिया, तो हमने बाबर से अनुरोध किया कि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें. लेकिन वह ओपनिंग पोजिशन छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वह वहां सेट हो चुके थे. तब मैनेजमेंट ने पूरी टीम में बदलाव का फैसला किया.” 

RCB के 10 बल्लेबाजोंं से ज्यादा अकेले बनाए रन, ऑलराउंडर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, झटके मैच के सारे अवार्ड

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, विराट कोहली के क्लब में मारी एंट्री

‘हम यहां हर तरह…’ पंजाब की जीत से गदगद श्रेयस अय्यर, तीन खिलाड़ियों को दिया पूरा क्रेडिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >