कौन हैं सांसद प्रिया सरोज, जिनकी रिंकू सिंह से सगाई के चर्चे ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया

Priya Saroj: सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है. ताजा मामला क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई को लेकर हुआ. लोगों ने यह बात उड़ा दी कि दोनों की सगाई हो गई है. लेकिन प्रिया के पिता ने इन बातों को नकार दिया. इसके बाद प्रिया सरोज ट्रेंड में आ गईं. अगर आप भी उनके बारे में जानना चाहते है, तो हम आपको बताते हैं, कि कौन हैं प्रिया सरोज जिनकी शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. Priya Saroj Rinku Singh Engagement.

Priya Saroj: शादियों का सीजन आने वाला है. इससे पहले ही सोशल मीडिया पर दो हाई प्रोफाइल शख्सियतों की सगाई के चर्चे ने जोर पकड़ लिया. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और प्रिया सिंह की सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया. लोगों ने तरह-तरह के क्लेम करने शुरू कर दिए. लेकिन प्रिया सरोज के पिता ने आखिरकार इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इन खबरों को अशतः निराधार बताया. उन्होंने कहा कि बात चल रही है, लेकिन अभी सगाई नहीं हुई है. रिंकू सिंह तो क्रिकेट मैदान पर अपने चौके छक्के की वजह से हमेशा छाए रहते हैं. लेकिन इस चर्चा के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रिया सरोज को सर्च करना शुरू कर दिया. अगर आप भी उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो आइए हम बताते हैं कि कौन हैं सांसद प्रिया सरोज.

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घराने से आती हैं. उनके पिता तूफानी सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है. प्रिया सरोज भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में उतरीं और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए केवल 25 वर्ष की आयु में सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया. उन्होंने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है. इतनी कम उम्र में ही सांसद बनने वाली वे दूसरी सबसे कम आयु की सांसद हैं. 

प्रिया सरोज की शिक्षा

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 में वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव में हुआ था. केवल 25 साल और 7 महीने में सांसद बनने वाली प्रिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से की है. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के एयर फोर्स गोल्डेन जुबली इंस्टीट्यूट से सीनियर सेकेंडरी शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली युनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली. प्रिया अपना कैरियर कानून के क्षेत्र में बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने नोएडा की अमेटी युनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई भी की. लेकिन राजनीति में रचे पगे परिवार ने उन्हें पॉलिटिक्स में उतारा और उन्होंने भी इतिहास रचते हुए एमपी का चुनाव जीता. 

प्रिया सरोज की संपत्ति

अगर प्रिया सरोज की संपत्ति की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामें में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. इसके मुताबिक उनके पास न तो अपना घर है और न ही किसी गाड़ी का मालिकाना हक. उनके पास ज्वेलरी के नाम पर केवल 5 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लगभग 32 हजार रुपये आंकी गई थी. प्रिया सरोज ने अपने हलफनामे में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये है, जिसमें से 10,18,000 रुपये से कुछ ज्यादा यूनियन बैंक में जमा हैं. इसके अलावा उनके पास कुल 75,000 हजार रुपये नकद भी हैं.  

प्रिया सरोज के पिता ने नकारी सगाई की बात

सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता और केराकत से वर्तमान सपा विधायक तूफानी सरोज ने एबीपी न्यूज से टेलीफोनिक बातचीत में खुलासा किया कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई की बात महज अफवाह है. उन्होंने कहा कि रिंकू के परिवार ने उनके बड़े दामाद, जो अलीगढ़ में CJM हैं, रिंकू और प्रिया के रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि इस रिश्ते पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सगाई की खबरें पूरी तरह गलत हैं. तूफानी सरोज का यह बयान तब आया है जब सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबरें तेजी से फैल रही थीं. उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों की सगाई नहीं हुई है, बल्कि शादी को लेकर बातचीत हुई है, जिस पर अभी विचार जारी है.

आईपीएल से चमकी रिंकू सिंह की किस्मत

उत्तर प्रदेश के रहने वाले 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने अब तक भारत के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ. पांच भाई-बहनों में मझले रिंकू के पिता खानचंदर सिंह, एलपीजी सिलेंडर वितरक का काम करते थे. लेकिन रिंकू के शानदार कैरियर ने परिवार में उजाला फैलाया और अब रिंकू करीब 8 करोड़ रुपये के मालिक हैं. 2023 में रिंकू ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई थी.

भारतीय टीम के अहम सदस्य बने रिंकू

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू को आईपीएल में जबरदस्त खेल दिखाने का पुरस्कार मिला जब उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 30 टी20 मैचों में शिरकत की है, जिसमें उन्होंने 165.14 की शानदार स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं. रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम में भी चुना गया है. सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता में पहले टी20 मैच से होगी, इसके बाद चेन्नई (25 जनवरी), राजकोट (28 जनवरी), पुणे (31 जनवरी) और मुंबई (2 फरवरी) में मैच खेले जाएंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा 18 को, गंभीर नहीं रोहित शर्मा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ranji Trophy को लेकर पंत उत्साहित, विराट कोहली की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >