अजीत अगरकर की सेलेक्शन टीम में बदलाव, इन दो खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना

BCCI Indian Team Selection Committee: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम सेलेक्शन कमेटी में बदलाव की घोषणा की है. पुरुष, महिला और जूनियर टीम में पदों को भरने के लिए बोर्ड ने आवेदन मांगे हैं. फिलहाल अजीत अगरकर सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष हैं, उनकी टीम में दो पदों पर दो पूर्व खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है.

BCCI Indian Team Selection Committee: तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज एस शरत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर से जूनियर चयन समिति में जाने के लिए तैयार हैं जिसमें वह अध्यक्ष तिलक नायडू की जगह लेंगे. बोर्ड ने विभिन्न समितियों में खाली होने वाले पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. मौजूदा पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर हैं और इसमें एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और शरथ शामिल हैं. चयन समिति ने हाल में अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए टीम चुनी है.

कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर नायडू तीन साल से भी कम समय से इस पद पर थे. उनके अपना पद छोड़ने की उम्मीद है क्योंकि बीसीसीआई जूनियर चयन समिति में एक पद की तलाश कर रहा है. समिति के अन्य सदस्य कृष्ण मोहन, रणदेव बोस, पथिक पटेल और एचएस सोढ़ी हैं.

बीसीसीआई ने शुक्रवार को पांच सदस्यीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति में दो पदों के साथ-साथ महिला पैनल में चार पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए. चयनकर्ता पद के लिए पात्रता मानदंडों में पिछले कुछ वर्षों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आवेदकों को कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलने चाहिए. इसके अलावा कम से कम 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी विचार किया जा सकता है.

यह बदलाव एक व्यापक फेरबदल का हिस्सा है जिसमें कम से कम एक और चयनकर्ता (बनर्जी या दास) को बदले जाने की संभावना है. बनर्जी और दास दोनों ने अपना तीन साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं किया है. क्रिकेट जगत में उनके संभावित इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं. जूनियर चयन समिति में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बदलाव क्यों किए जा रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह हो सकते हैं दिलचस्प विकल्प

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नए सदस्य सेंट्रल और साउथ जोन से चुने जाएंगे. पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली पुरुष चयन समिति में शामिल किए जाने की संभावना है. ओझा शरथ की जगह लेंगे. अगर मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता को बदला जाता है तो कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है. हालांकि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. 2007 टी20 विश्व कप विजेता बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह अगर इस पद के लिए आवेदन करते हैं, तो एक दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं के अनुबंध का हर साल नवीनीकरण किया जाता है. हमने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किन चयनकर्ताओं को बदला जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी.’’

बोर्ड ने इसके अलावा पुरुष जूनियर क्रिकेट चयन समिति में एक पद को भरने के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो शिविरों, दौरों और टूर्नामेंटों के लिए आयु वर्ग की टीमों (अंडर-22 तक) का चयन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं.

बीसीसीआई ने महिला राष्ट्रीय चयन समिति के चार पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. वर्तमान चयन समिति में नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्ग्रेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटचार और श्यामा डे साव शामिल हैं.

विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि साव ही एकमात्र ऐसी सदस्य हैं जिन्हें समिति में बरकरार रखा जाएगा. वर्तमान समिति ने मंगलवार को वनडे विश्व कप के लिए टीम का चयन किया था. वनडे विश्व कप अगले महीने से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. 

सभी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है.

ये भी पढ़ें:-

श्रेयस का टीम में न चुना जाना दिखाता है कि…, भारतीय टीम की स्ट्रेंथ पर रॉस टेलर का बड़ा बयान

हम किसी को रिटायरमेंट लेने…, रोहित-विराट के फेयरवेल की मांग पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

SA20 लीग में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, इन 13 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, 40 पाकिस्तानी प्लेयर्स भी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >