वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, पटना में खास मुलाकात के बाद कही ये बात

PM Narnedra Modi Met Vaibhav Suryavanshi in Patna: आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से पटना में मुलाकात की. इस दौरान वैभव ने मोदी के पैर छूकर अपना सम्मान जताया.

PM Narnedra Modi Met Vaibhav Suryavanshi in Patna: आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया. उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर भविष्य की झलक दिखला दी थी. वैभव ने इसी सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने तीसरे मैच में शतक भी जड़ दिया. मात्र 14 साल की उम्र में ही वे आईपीएल में भारत के सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उनकी इस पारी की प्रधानमंत्री ने भी तारीफ की थी. अब नरेंद्र मोदी ने खुद उनसे मुलाकात की है. इस मुलाकात के समय वैभव ने प्रधानमंत्री के पैर भी छुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से भेंट की. इस मौके पर उन्होंने वैभव के क्रिकेटिंग टैलेंट की सराहना की और इंग्लैंड दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं. नरेंद्र मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ.”

माता-पिता के संघर्ष से यहां तक पहुंचे वैभव

मोदी ने इस मुलाकात के समय उनके माता-पिता भी साथ रहे. वैभव का करियर संवारने में उनका बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने अपनी पैतृक संंपत्ति को बेचकर बेटे को क्रिकेटर बनाया है. अपनी नौकरी भी उन्होंने छोड़ दी. वहीं उनकी माता ने अपनी नींद बच्चे के सपने के लिए कुर्बान की. वैभव ने ऐतिहासिक शतक लगाने के बाद अपने परिवार के संघर्ष के बारे में बात की थी. 

नीलामी से लेकर आईपीएल अंत तक छाए रहे वैभव

आईपीएल 2025 की नीलामी में वैभव को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और रॉयल्स के लिए यह बिल्कुल भी घाटे का सौदा नहीं रहा. आईपीएल 2025 वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद खास सीजन साबित हुआ. 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने 7 मैचों में कुल 252 रन बनाए, जिनका बल्लेबाजी औसत 36.00 और स्ट्राइक रेट 206.55 रहा. उन्होंने 122 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और 24 छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई.

वैभव के आईपीएल के रिकॉर्ड्स

14 वर्षीय वैभव ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. डेब्यू मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया और 20 गेंदों पर 34 रन बनाए. इस प्रदर्शन से विरोधी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हैरान रह गए थे. 28 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वैभव ने धमाकेदार शतक ठोक दिया. उन्होंने महज 38 गेंदों में 101 रन बनाए और सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक रहा. साथ ही वे 14 साल 32 दिन की उम्र में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. इस मैच में उन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी भी पूरी की, जो सीजन की सबसे तेज अर्धशतक थी और टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हुआ.

मंदिर का भोग बना रहे विराट! दोगुनी शरीर वाले कोहली के हमशक्ल ने मचाया तहलका

हैरी ब्रूक ने जोंटी रोड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, एक मैच में लपके इतने कैच

क्वालिफायर-1 में बस एक ओवर पंजाब ने किया मुकाबला, फुला दी थींं कोहली एंड कंपनी की सांसे 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >