वैभव सूर्यवंशी के फैन पीएम मोदी भी, विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए कहीं ये बातें

PM Modi Lauds Vaibhav Suryavanshi during Khelo India Inauguration: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर तहलका मचा दिया. उनकी इस पारी में 11 छक्के शामिल थे, जिससे क्रिकेट जगत और देशभर में उनकी तारीफें होने लगीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी की सराहना करते हुए युवाओं को मेहनत और प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया.

PM Modi Lauds Vaibhav Suryavanshi during Khelo India Inauguration: वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से पूरा देश दंग रह गया था, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. केवल 14 साल की उम्र में ही उन्होंने 35 गेंद पर ही शतक लगा दिया. उन्होंने अपनी इस पारी में 11 छक्के लगाए और तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. उनकी इस पारी पर देश दुनिया से तमाम प्रतिक्रियाएं आईं. अब वैभव के इस विस्फोटक अंदाज ने देश के शीर्ष नेतृत्व को भी हैरान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शतक जड़ने वाले ‘बिहार के बेटे’ वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत बल्लेबाजी कौशल की तारीफ करते हुए शीर्ष स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और प्रतिस्पर्धा करने के लिए रविवार को प्रोत्साहित किया. 

मोदी ने बिहार में खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) के उद्घाटन के दौरान अपने वीडियो संबोधन में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जिक्र किया. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव का जिक्र करते हुए  मोदी ने कहा, ‘‘मैंने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है. इतनी कम उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. वैभव के प्रदर्शन के पीछे कड़ी मेहनत है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मोदी ने कहा कि सूर्यवंशी की सफलता में एक लक्ष्य को लेकर उनके कड़े अभ्यास के साथ बड़ी चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए खेले गए कई मैचों का अहम योगदान रहा.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ वैभव ने अलग-अलग स्तरों पर कई मैचों को खेल कर अपनी प्रतिभा को निखारा है. आप जितना अधिक खेलेंगे, उतना ही निखरेंगे. जितना संभव हो, मैचों और प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत महत्वपूर्ण है. एनडीए सरकार ने हमेशा अपनी नीतियों में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.’’

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीति निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है. पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘‘सरकार का फोकस हमारे एथलीटों को नये खेल खेलने का मौका देने पर है. इसीलिए खेलो इंडिया युवा खेलों में गतका, खो-खो, मलखंभ और योगासन को शामिल किया गया. पिछले कुछ दिनों में हमारे एथलीटों ने वुशु, लॉन बॉल्स, रोलर स्केटिंग जैसे कई नये खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.’’

वैभव सूर्यवंशी का अब तक आईपीएल सफर

आईपीएल 2025 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली थी. अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने शार्दुल ठाकुर को शानदार छक्का जड़ दिया. उस मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे.  इसके बाद आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 16 रन की पारी खेली, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने अपना असली जलवा दिखाया 38 गेंदों पर तूफानी 101 रन ठोक डाले. हालांकि, इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके और केकेआर के खिलाफ भी केवल 4 रन बना पाए. अब तक 5 मैचों में वैभव ने 209 के स्ट्राइक रेट से कुल 155 रन बना लिए हैं, और उनका आक्रामक खेल अंदाज क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा में है.

इन्हें भी पढ़ें:-

LSG vs PBKS मैच में बल्ला फेंक आउट हुए ऋषभ पंत, संजीव गोएनका का टूट गया दिल, ऐसे किया रिएक्ट

IPL 2025 में 10 टॉप बल्लेबाज-गेंदबाज; सबसे ज्यादा रन और विकेट, 54 मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडर

LSG के खिलाफ जीत के बावजूद इस बात से परेशान हैं श्रेयस अय्यर, बोले- हमें वहीं सुधारनी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >