‘लोग मेरे जरिए पैसे कमा रहे हैं’, किस बात पर भड़क उठे जसप्रीत बुमराह? बोले- सचिन तेंदुलकर को भी इसी तरह…

Jasprit Bumrah on Workload Management: जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट लेकर शानदार वापसी की और पहली बार लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया. एजबेस्टन टेस्ट में आराम दिए जाने पर उठे सवालों का उन्होंने प्रदर्शन से मुंहतोड़ जवाब दिया. वर्कलोड मैनेजमेंट पर उठे विवादों के बीच बुमराह ने अपने आलोचकों को मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.

Jasprit Bumrah on Workload Management: बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट में आराम दिया गया था, जिससे कई क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने सवाल उठाए थे. लेकिन लॉर्ड्स में वापसी करते हुए उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर आलोचकों को शांत कर दिया. उन्होंने 74 रन देकर 5 विकेट लिए और पहली बार लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया. यह उनके टेस्ट करियर का 15वां पांच विकेट हॉल है. टीम इंडिया की गेंदबाजी की शान जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए न सिर्फ पांच विकेट झटके, बल्कि अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया. फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अक्सर सवालों के घेरे में रहने वाले बुमराह ने दूसरे टेस्ट में न खेलने पर उठी आलोचनाओं को मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. 

बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने IND vs ENG 3rd Test में इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन पर समेट दिया. जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे अहम बल्लेबाज उ���के शिकार बने. दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब मैं भारत के लिए खेलता हूं, तो मेरी कोशिश रहती है कि जितना हो सके टीम के लिए योगदान दूं. जब ऐसा कर पाते हैं, तो अच्छा लगता है कि टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. मेरा सोचने का तरीका यही है. जब तक मैं ये जर्सी पहन रहा हूं, जजमेंट होते रहेंगे, क्योंकि हर क्रिकेटर इससे गुजरता है. जब तक टीवी पर खेलूंगा, तब तक जजमेंट रहेगा.”

‘लोग मेरे जरिए पैसे कमा रहे हैं’

जसप्रीत बुमराह से जब पूछा गया कि लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें आलोचनाओं का सामना क्यों करना पड़ता है। इस पर बुमराह ने बड़ी साफगोई और हाजिरजवाबी के साथ जवाब देते हुए कहा, “ऑनर्स बोर्ड पर नाम आना अच्छी बात है, लेकिन मुझे पता है कि चर्चाएं होती रहेंगी. यहां इतने कैमरे हैं, यहां तक कि जब हम प्रैक्टिस करते हैं तब भी कैमरे लगे होते हैं. ये व्यूज और सब्सक्राइबर्स का दौर है. हर कोई कुछ ना कुछ सनसनीखेज बनाना चाहता है. बहुत कुछ होता है, लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है.” उन्होंने मुस्कराते हुए आगे कहा, “लोग मेरे जरिए पैसे कमा रहे हैं, तो अच्छी बात है. कम से कम मुझे दुआएं तो देंगे कि मैंने उन्हें व्यूज दिलवाए. लेकिन मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचता.”

सचिन सर को भी जज किया गया

अपने प्रदर्शन और वर्कलोड के शोर पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का उदाहरण देते हुए कहा, उन्होंने आगे कहा, “यह प्रोफेशनल स्पोर्ट्स का हिस्सा है. आपको हमेशा आपके प्रदर्शन के आधार पर आंका जाएगा रोज, हर दिन. जब सचिन सर ने 200 टेस्ट खेले, तब भी उन्हें जज किया गया. मैंने अब इसे स्वीकार कर लिया है. सब जज करते हैं. और हां… मैं सवाल भूल गया हूं, लेकिन यही तरीका है.”

वहीं मैच की बात करें, तो इंग्लैंड के 387 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं. केएल राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर हैं और उनके साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं. भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 242 रन पीछे है, लेकिन बुमराह की गेंदबाजी ने पहले दिन पिछड़ रही भारतीय टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया है.

बार-बार मत डिमांड करो, सीख लो… जो रूट ने टीम इंडिया पर कसा तंज, फिर ड्यूक बॉल के लिए दिया सुझाव

‘किसी की वाइफ कॉल कर रही है’, जसप्रीत बुमराह ने लिए मजे, अपने बेटे को लेकर कही ये बात

‘आपके लिए ही…’, जडेजा ने चिढ़ाया तो बुमराह ने दिया ऐसा धांसू जवाब, लॉर्ड्स में जस्सी का निराला अंदाज, वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >