चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस नहीं अब ये खिलाड़ी बनेंगे कप्तान!

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटका लगा है. उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण टीम से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह दो सीनियर खिलाड़ियों में से किसी एक को टीम की कमान सौंपी जा सकती है.

Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभावित रूप से अपनी 15 सदस्यीय टीम में तीन बदलाव करने पड़ सकते हैं. क्योंकि कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बेहद कम है. इससे पहले, अनुभवी ऑलराउंडर मिच मार्श की चोट ने पहले ही टीम को झटका दे दिया था. अब कमिंस व हेजलवुड की अनुपस्थिति से ऑस्ट्रेलिया की तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को और भी झटका लग सकता है.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस के टखने की समस्या के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की संभावना बहुत कम है. कमिंस पहले से ही श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी के साथ हैं.

ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप बी में शामिल है और उसका लक्ष्य आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में प्रवेश करना होगा. टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बुधवार को खिलाड़ियों की चोट की स्थिति को लेकर बयान दिया और बताया कि अगर कमिंस उपलब्ध नहीं रहते, तो टीम को नया कप्तान नियुक्त करना पड़ेगा. 50 ओवर का यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा.

कौन ले सकता है पैट कमिंस की जगह

मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन SEN से बातचीत में कहा, “पैट कमिंस ने अभी तक गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं की है, जिससे उनका टूर्नामेंट खेलना लगभग असंभव लगता है. इसका मतलब है कि हमें एक नए कप्तान की जरूरत होगी.” उन्होंने आगे कहा, “स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड वे दो खिलाड़ी हैं जिनसे हम इस भूमिका के लिए चर्चा कर रहे हैं, जबकि पैट कमिंस के साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी टीम को अंतिम रूप दे रहे हैं. ये दो स्पष्ट विकल्प हैं.”

मैकडोनाल्ड ने कहा, “स्टीव स्मिथ ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है और वनडे में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है. इसलिए कप्तानी की जिम्मेदारी इन दोनों में से किसी एक को दी जा सकती है. लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, पैट कमिंस के खेलने की संभावना बेहद कम है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही, जोश हेजलवुड की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है. अगले कुछ दिनों में हमें खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट मिल जाएगी, जिसके बाद हम सही फैसला ले सकेंगे.”

आईसीसी ने सभी टीमों को 12 फरवरी तक अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने की समय सीमा दी है. अगर मार्श के बाद कमिंस और हेजलवुड भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया को तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना होगा. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने हाल ही में आईसीसी समीक्षा के दौरान मिच मार्श के स्थान पर अनकैप्ड ऑलराउंडर मिच ओवेन को एक विकल्प के रूप में सुझाया था. वहीं, तेज गेंदबाजों के रूप में सीन एबॉट और स्पेंसर जॉनसन पर विचार किया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.

Video: शेर नहीं, मेमना निकला! ‘शेर-ए-पंजाब’ को हनुमान गढ़ी के पुजारी ने अखाड़े में धोया, उठने तक को लेना पड़ा सहारा

इंग्लैंड के बल्लेबाज अब वरुण चक्रवर्ती से नहीं डरेंगे! केविन पीटरसन ने बताया क्या है इसका राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >