खो गई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की बेशकीमती चीज, वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले हुआ हादसा

Pat Cummins Lost his Green Baggy: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले एक अनोखी स्थिति में फंस गए, जब उनकी नई बैगी ग्रीन कैप गुम हो गई. यह कैप हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए बेहद खास मानी जाती है और कमिंस को मजबूरन अपनी पुरानी कैप पहननी पड़ी. बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने इसी कैप में टॉस किया, जिससे सभी हैरान रह गए.

Pat Cummins Lost his Green Baggy: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उपविजेता टीम ऑस्ट्रेलिया इन दिनों वेस्टइंडीज (WI vs AUS) के दौरे पर है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से जीत दर्ज की. अब सीरीज का दूसरा मैच 3 जुलाई से होगा, हालांकि इससे पहले यह खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस पहले टेस्ट से पहले एक अनोखी परेशानी में फंस गए थे. दरअसल, सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले उनकी नई बैगी ग्रीन कैप गुम हो गई, जो हर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के लिए बेहद खास मानी जाती है. बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट में टॉस के दौरान कमिंस को अपनी पुरानी बैगी ग्रीन कैप पहननी पड़ी, जिससे सभी हैरान रह गए.

सीरीज से पहले हुए आधिकारिक फोटोशूट में उन्होंने नई कैप पहनी थी, लेकिन अगली सुबह वह अचानक गायब हो गई. ऐसे में जब तक उन्हें नई कैप नहीं मिलती, उन्हें अपनी पुरानी कैप का सहारा लेना पड़ रहा है. ग्रीन बैगी एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को अपने डेब्यू पर मिलती है. फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक बारबाडोस में पहले टेस्ट से एक दिन पहले जब वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज के साथ उनका फोटो शूट हुआ था, तब उन्होंने वो कैप पहन रखी थी. लेकिन, मैच वाले दिन टॉस से ठीक 10 मिनट पहले उन्हें वो ग्रीन बैगी नहीं मिल रही थी. 

पैट कमिंस अपनी नई ग्रीन बैगी के साथ.

इससे पहले डेविड वॉर्नर और ग्रैग चैपल भी अपनी कैप गुम होने की घटनाओं से गुजर चुके हैं और उन्होंने इसे लेकर सार्वजनिक अपीलें भी की थीं. वार्नर अपने 2024 में अपने रिटायरमेंट टेस्ट वाले मैच में ग्रीन बैगी गुमा बैठे थे. हालांकि उन्होंने इसके लिए अपील की, तो कुछ दिनों बाद वह उन्हें मिल गई थी. 

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन दिन में ही 159 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई है. अब दोनों टीमों की नजरें तीन जुलाई से सेंट जॉर्ज में शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले पर हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया जीतकर सीरीज पक्की करना चाहेगा, जबकि मेजबान वेस्टइंडीज बराबरी की उम्मीद में उतरेगा. तीसरा और आखिरी टेस्ट 12 जुलाई से किंग्सटन में खेला जाएगा.

‘हैप्पी रिटायरमेंट’, ऋषभ पंत ने जडेजा को दीं ‘शुभकामनाएं’, टीम इंडिया की विश्वकप जीत का मना जश्न, Video

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI, बड़े नाम रहे गायब, इन 11 खिलाड़ियों को मौका देकर चौंकाया

अब ज्यादा महत्वाकांक्षी हो गए हैं प्रज्ञानानंदा, जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं ये उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >