ऐसी बेशर्मी! पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बिना पैसे दिए खरीदा बैट, अब नहीं उठा रहा दुकानदार का फोन

Pakistani Cricketer: महंगे क्रिकेट किट्स खिलाड़ियों की पहचान बनते हैं, लेकिन गलत खरीदारी मुश्किलें भी खड़ी कर सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी की हरकत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत करा दी है.

Pakistani Cricketer: क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए उनका क्रिकेट किट सबसे जरूरी हिस्सा होता है. यह उनके खेल, कैरियर और उससे मिलने वाली लोकप्रियता में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई बार खिलाड़ी महंगे और बेहतरीन गुणवत्ता वाले क्रिकेट इक्विपमेंट्स खरीदते हैं, जो अन्य खिलाड़ियों और प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते हैं. लेकिन कई बार वही खरीदना फजीहत करा देता है. पाकिस्तान, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान के खिलाड़ी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी की ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत करा दी है. 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक पत्रकार की एक पोस्ट के अनुसार पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने एक दुकान से तीन महंगे क्रिकेट बैट लिए, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया है. इस घटना से संबंधित दुकानदार बेहद परेशान है और लगातार खिलाड़ी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खिलाड़ी कौन है, लेकिन इस व्यवहार की व्यापक रूप से आलोचना की जा रही है. 

विश्व कप के दौरान हुई घटना

यह मामला 2024 के टी-20 विश्व कप के दौरान का बताया जा रहा है. पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने अमेरिका के न्यू जर्सी में एक दुकान से तीन महंगे बल्ले खरीदे और दुकानदार को यह आश्वासन दिया कि वह बाद में भुगतान करेंगे. दुकानदार ने भरोसा दिखाया, लेकिन इसके बाद खिलाड़ी से संपर्क करना असंभव हो गया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां मौजूद के अनुसार, खिलाड़ी ने बल्ले खरीदते समय दुकान में मौजूद अन्य ग्राहकों से भी बातचीत की और अपनी पसंद के ब्रांड और मॉडल के बारे में विस्तार से चर्चा की. दुकानदार को लगा कि यह एक नियमित लेन-देन है. लेकिन बाद में जब भुगतान नहीं हुआ, तो मामला बिगड़ने लगा. 

संभावित खिलाड़ी और विवाद

T-20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान और सैम अयूब जैसे कई बड़े नाम शामिल थे. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से कोई एक इस विवाद में शामिल हो सकता है. अनुभवी खेल पत्रकार वाहिद खान ने इस घटना पर चर्चा करते हुए बताया कि दुकानदार अब भी भुगतान का इंतजार कर रहा है. उसने कई बार संबंधित खिलाड़ी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 

इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इस खिलाड़ी ने पहले भी इसी तरह के विवादों में नाम कमाया है. हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से किसी का नाम सामने नहीं आया है. क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस मामले पर PCB से जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. 

आईसीसी टी20 विश्वकप में भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपना दूसरा खिताब जीता. न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को उस समय ग्रुप स्टेज में बुरी तरह हराया था. इसके बाद वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गया था. लेकिन पाकिस्तान का बुरा प्रदर्शन अब तक पीछा नहीं छोड़ रहा. चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने पाकिस्तान को हराकर उसको बाहर करने का रास्ता खोला था. 

इनपुट आशीष राज.

जब रन बने पहाड़ और विकेट बने ताश के पत्ते, IPL के टॉप 10 हाइएस्ट और सबसे कम टीम स्कोर

‘स्वर्ण युग में है भारत’ और यह बात मुझे डराती है, ब्रेट ली ने बताई क्या है टीम इंडिया की ताकत

IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद भी केन विलियमसन आएंगे नजर, यहां छोड़ेंगे अपनी खूबियों की छाप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >