फरहान की फिफ्टी, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का टारगेट

Pakistan vs England Super 8: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Pakistan vs England Super 8: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए 165 रन का टारगेट मिला है. पाकिस्तान की ओर से ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. जोफ्रा आर्च और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए. जबकि आदिल राशिद ने एक विकेट लिया. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच में मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

साहिबजादा फरहान ने खेली तूफानी पारी

पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली. जबकि बाबर आजम 25, फखर जमां 25 और शादाब खान ने 23 रन बनाए. इन चार को छोड़कर एक भी बल्लेबाज दहाई के अंकाड़े को नहीं छू पाया. साइम अयूब 7, सलमान आगा 5, उस्मान खान 8, मोहम्मद नवाज 0, शाहीन अफरीदी 2 और सलमान मिर्जा ने दो रन बनाया.

पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव

इंग्लैंड ने Playing XI में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने एक बदलाव करते हुए फहीम अशरफ की जगह शाहीन शाह अफरीदी को मौका दिया है.

इंग्लैंड (प्लेइंग XI)

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

पाकिस्तान (प्लेइंग XI)

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

पल्लेकेले में पिछले पांच मुकाबलों में पहली बार किसी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुना

पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहली बार किसी टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पांच मुकाबलों में अब तब सभी टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >