पाकिस्तान टीम टेस्ट और टी- 20 सीरीज खेलने जाएगी इंग्लैंड, पीएम इमरान खान ने दी अनुमति

इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस महीने के अंत में होने वाले इंग्लैंड के दौरे को स्वीकृति दे दी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस महीने के अंत में होने वाले इंग्लैंड के दौरे को स्वीकृति दे दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष अहसान मनी ने इससे पहले इस्लामाबाद में इमरान से मुलाकात की और उन्हें क्रिकेट मामलों की जानकारी दी.

इमरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी हैं. पीसीबी के सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मनी को कहा कि पाकिस्तान टीम को टेस्ट और टी20 श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जाना चाहिए क्योंकि लोग कोरोना वायरस महामारी के बावजूद क्रिकेट और अन्य खेल गतिविधियों को देखना चाहते हैं. ” सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हालांकि पीसीबी प्रमुख को सुनिश्चित करने को कहा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड उचित नियम बनाए जिससे कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके.

Also Read: धौनी अगर 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते तो तोड़ देते सारे रिकॉर्ड : गौतम गंभीर

पाकिस्तान की टीम अगस्त और सितंबर में होने वाली तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए इस महीने के अंत में इंग्लैंड रवाना होगी. दल में शामिल 29 खिलाड़ी और 14 अधिकारी इंग्लैंड पहुंचने के बाद 14 दिन पृथकवास में रहेंगे और इसके बाद तीन से चार हफ्ते जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में बिताएंगे. आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम अभी इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गयी है. जहां वो तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. जेसन होल्डर को कप्तान बनाया गया है. ये सभी मैच जौव सुरक्षित वातावर में खेले जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >