IND vs PAK: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, पाकिस्तान ने दुबई में पैर रखते ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025: 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान दुबई पहुंच चुका है. लेकिन इसके साथ ही उसके नाम पर एक अजूबा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. IND vs PAK.

Champions Trophy 2025: क्रिकेट प्रेमियों की जिस घड़ी का इंतजार था, वो अब करीब है. रविवार, 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने-सामने होंगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर पूरी भारत पाकिसतान समेत पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी. पाकिस्तान की टीम इस महा-मुकाबले के लिए दुबई पहुंच चुकी है, लेकिन अरेबिया की धरती पर कदम रखते ही पाकिस्तान ने आईसीसी के इतिहास में अजब सा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली भी उड़ाई जा रही है. IND vs PAK.

असल में, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है, लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है. लंबे विवाद और बहस के बाद, आईसीसी ने फैसला किया कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा और टूर्नामेंट हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा. बल्कि हुआ यह है कि पाकिस्तान को ही न्यूट्रल वेन्यू पर भारत से खेलने आना पड़ा. यही कारण है कि पाकिस्तान आईसीसी के क्रिकेट इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसे अपनी ही मेजबानी में किसी और देश में जाकर खेलना पड़ रहा है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है.  

पूर्व अंपायर Richard Kettleborough के नाम वाले एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “आईसीसी इवेंट्स के इतिहास में यह पहली बार है, जब एक मेजबान देश (पाकिस्तान) अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के लिए सह-मेजबान (यूएई) की यात्रा कर रहा है.”

हालांकि 2011 में आयोजित किए गए क्रिकेट विश्वकप में भारत और श्रीलंका ने भी अपने देश से बाहर जाकर खेला था, लेकिन उस दौरान बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका तीनों ही मेजबान थे. इसलिए उसे पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जा सकता. तब भारत ने बांग्लादेश का दौरा किया था, तो श्रीलंका ने भारत का.

कई बैठकों के बाद हुआ था फैसला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध था. इस फैसले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भरसक प्रयास किए थे कि किसी तरह भारतीय टीम को पाकिस्तान आने के लिए मना लिया जाए. लेकिन आईसीसी की कई बैठकों के बाद यह तय हुआ कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले अब तटस्थ मैदान (न्यूट्रल वेन्यू) पर ही होंगे. इस निर्णय के बाद, पाकिस्तान को मजबूरन अपने घरेलू टूर्नामेंट के मैचों के लिए दुबई का रुख करना पड़ा है.

क्या टीम इंडिया 2017 का बदला ले पाएगी?

भारतीय टीम के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में मिली करारी हार का बदला लेने का मौका है. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. ऐसे में, भारतीय टीम इस बार कोई गलती नहीं दोहराना चाहेगी. दुबई में भारत और पाकिस्तान अब तक दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों ही बार भारत ने पड़ोसी देश को शिकस्त दी है. 2018 के एशिया कप में भारत ने पहला मैच 8 विकेट से तो दूसरा मैच 9 विकेट से जीता था. 

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए का अब तक का सफर

अगर चैंपियंस ट्रॉफी इस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों की बात करें, तो पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रन से शिकस्त दी, जबकि टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर दमदार आगाज किया. अब देखना होगा कि भारत इस महामुकाबले में पाकिस्तान को कैसे टक्कर देता है. जहां भारत को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देगा वहीं पाकिस्तान के पास ग्रुप के दूसरे टीमों के मैचों पर निर्भर रहना पड़ेगा, यानी साफ शब्दों में वह चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो जाएगा.

‘मैं चाहता हूं पाकिस्तान जीते’, भारत-पाक मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

IPL Trophy Tour 2025: जमशेदपुर पहुंची आईपीएल की ट्रॉफी, फैंस ने किया भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >