270 मैच खेलने वाले पाकिस्तानी कप्तान ने लिया संन्यास, मानसिक स्वास्थ्य का दिया हवाला

Pakistan Cricket: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. यह पाकिस्तान महिला क्रिकेट में पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने इस वजह से अंतरराष्ट्रीय चयन से नाम वापस लिया है.

Pakistan Cricket: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान निदा डार ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते राष्ट्रीय चयन से अपना नाम वापस ले लिया है. 39 वर्षीय निदा डार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. यह पाकिस्तान क्रिकेट में अपनी तरह की पहली घटना है, जब किसी महिला क्रिकेटर ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया हो.

निदा डार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ महीनों में मेरे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कई घटनाएं घटी हैं, जिन्होंने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है. ऐसे में मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए क्रिकेट से एक ब्रेक लेने का निर्णय लिया है. इस दौरान मैं सभी से मेरी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं.”

हरफनमौला खिलाड़ी निदा डार पाकिस्तान महिला क्रिकेट के सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक हैं. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 270 अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे और टी20) खेले हैं. हाल ही में उन्हें लाहौर में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर के लिए टीम में चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. निदा ने फिटनेस टेस्ट में भाग भी लिया था और बाद में उन्हें अभ्यास शिविर से जुड़ने का निर्देश मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने चयन से अपना नाम वापस ले लिया. निदा ने बताया कि उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में हाल की घटनाओं ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया है.

गौरतलब है कि निदा डार हाल ही में महिला राष्ट्रीय टी20 कप में भी नहीं खेली थीं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अक्टूबर 2024 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. निदा डार ने अब तक पाकिस्तान के लिए 112 वनडे और 160 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. ऑलराउंडर निदा ने वनडे क्रिकेट में 1690 रन बनान के साथ 108 विकेट भी लिए हैं. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2091 रन बनाने के साथ 144 विकेट झटके हैं. 

CSK का लुटा कारवां तब समझे, हेड कोच फ्लेमिंग ने बताया, IPL में यह चूक पड़ गई भारी

CSK नंबर 10 पर रहे तो अच्छा है, ऐसा क्यों बोले वीरेंद्र सहवाग, अगले सीजन चार खिलाड़ियों के बाहर होने पर भी लगाई मुहर

लगातार हार के बाद कैप्टन कूल से मिले CSK मालिक, मुलाकात पर रैना का बड़ा बयान, बोले- धोनी ऐसी ऑक्शन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >