Pakistan Cricket: 6 साल में 9 कोच, अब दसवें को लेकर पीसीबी की सफाई

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में कोच लेकर फिर एक तूफान आ गया. पाकिस्तान 2019 से अब तक 9 कोच बदल चुका है. लेकिन अब जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) और आकिब जावेद (Aaqib Javed) को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है.

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने क्रिकेट टीम के कोच को लेकर बार-बार सफाई देनी पड़ रही है. इसी साल 28 अप्रैल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के लिए जेसन गिलेस्पी और सीमित ओवर के लिए गैरी कस्टर्न को अपना कोच नियुक्त किया. लेकिन 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से पहले गैरी कस्टर्न ने पाकिस्तान के कोच पद से इस्तीफा दे दिया. आनन-फानन में पाकिस्तान ने जेसन को ही ओडीआई और टी20 टीम का कोच बना दिया. अब ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेसन गिलेस्पी भी हेड कोच से हटाए जा सकते हैं. लेकिन पीसीबी ने तुरंत इस खबर का खंडन किया. 

पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले 6 साल में 9 कोच

क्रिकेट पत्रिका विजडन के अनुसार पीसीबी ने पिछले 6 साल में 9 कोच बदले हैं. जिनमें से 8 तो तीन साल में ही बदले गए हैं.  

मिस्बाह-उल-हक (2019-21)

सकलैन मुश्ताक  (2021-23)

सईद अजमल      (अंतरिम, नवंबर 2023) 

अब्दुल रहमान    (अंतरिम, 2023)

ग्रांट ब्रैडबर्न        (2023)

मोहम्मद हफीज  (2023-24)

अज़हर महमूद    (अंतरिम, 2024)

जेसन गिलेस्पी     (टेस्ट, 2024-वर्तमान)

गैरी कर्स्टन         (टी20 और वनडे, 2024)

जेसन गिलेस्पी     (सभी फॉर्मेट में, 2004)

अभी तो हैं गिलेस्पी, लेकिन कब तक रहेंगे

ईएसपीएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पीसीबी गिलेस्पी को हटाकर आकिब जावेद को अपना हेड कोच नियुक्त करने वाला है. आकिब पाकिस्तान टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर पाकिस्तान टीम के कोच होंगे. आकिब जावेद पाकिस्तान के ही पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं. हालांकि ईएसपीएन की रिपोर्ट के बाद पीसीबी ने कहा कि यह खबर सही नहीं है. पाकिस्तान इसका पुरजोर खंडन करता है. गिलेस्पी पाकिस्तान टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में टीम के साथ जुड़े रहेंगे. हालांकि पीसीबी ने यह नहीं साफ किया कि क्या गिलेस्पी द. अफ्रीका दौरे के बाद भी टीम के हेड कोच बने रहेंगे?

पाकिस्तान को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन ओडीआई और तीन टी20I मैच खेलने हैं. जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान के टेस्ट टीम के कोच थे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फौरी तौर पर नियुक्त किए गए कोच थे. गिलेस्पी ने पूर्णाकालिक कोच बनना भी अस्वीकार कर दिया था. पीसीबी के ट्वीट से यह साफ होता है, कि जेसन टेस्ट टीम के कोच तो रहेंगे, लेकिन बहुत संभव है कि सीमित ओवर के कोच में बदलाव किया जा सकता है. 

मोहसिन नकवी ने किया आकिब को राजी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार जावेद टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन्हें मना लिया है. पाकिस्तानी टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद हरारे के लिए उड़ान भरेगी. ऐसे में नए मुख्य कोच जिम्बाब्वे में उनके साथ जुड़ेंगे. जावेद मौजूदा समय में सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता हैं. उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के साथ कोचिंग का काफी अनुभव है. वह हाल ही में श्रीलंका के गेंदबाजी कोच भी थे. वह पहले भी पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >