पिच के साथ गजब का तिकड़म कर रहे पाकिस्तानी: WTC में सबकी पुंगी बजाने की साजिश की खुद पाक कोच ने खोल दी पोल

PAK vs WI: पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज पिछले कुछ समय से शानदार खेल दिखा रहे हैं. लेकिन उनका जलवा केवल पाकिस्तान में ही दिख रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण पीसीबी का स्पिन पिचों को तैयार करना बताया जा रहा है. इस वजह से पीसीबी को आलोचना का शिकार होना पड़ा. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच आकिब जावेद ने इस निर्णय का बचाव किया है.

PAK vs WI: पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों का जलवा आजकल अपने चरम पर है. लेकिन यह शबाब केवल पाकिस्तान में ही दिख रहा है. स्पिन तिकड़ी नोमान अली, साजिद खान और अबरार अहमद ने मुल्तान में पहले टेस्ट में पाकिस्तान की 127 रन की जीत में सभी 20 विकेट लिए. आज शनिवार को शुरू हुए मैच में भी साजिद खान ने हैट्रिक के साथ 5 विकेट लिए, साजिद खान ने 2 विकेट लिए तो अबरार अहमद ने 1 विकेट लिए. वेस्टइंडीज ने 154 रन पर ही सारे विकेट गंवा दिए और यह पूरा वाकया सिर्फ पहले ही दिन हो गया. इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर आरोप लग रहा है कि उसने स्पिन फ्रेंडली पिचें बनाई हैं. लेकिन पाकिस्तान के मुख्य कोच आकिब जावेद ने पाकिस्तान में स्पिन-फ्रेंडली पिच तैयार करने के अपने नजरिए का बचाव किया है. 

आज शनिवार को मुल्तान में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं बहुत कुछ सुन रहा हूं, और लोग इस बात पर टिप्पणी कर रहे हैं कि हमारा टेस्ट क्रिकेट किस दिशा में जा रहा है. अगर हमने ये फैसले पहले लिए होते, तो हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में होते.” पाकिस्तान WTC स्टैंडिंग में अंतिम स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से ठीक पहले 8वें स्थान पर है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आकिब जावेद ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट का नियम घर पर जीतना है. अगर आप घर पर जीतते हैं और आप 2-3 टेस्ट बाहर जीतते हैं, तो आप फाइनल के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बन जाते हैं.”

Aqib javed during press conference. Image: amir hamza/x

दक्षिण अफ्रीका में दोनों टेस्ट मैच हारा पाकिस्तान

आकिब जावेद ने दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण भी दिया, जहां वे सीमिंग सतहों पर 0-2 से हार गए थे. उन्होंने कहा, “हमने दक्षिण अफ्रीका में खेला और वहां की परिस्थितियों के कारण हमने स्पिनर को मैदान में नहीं उतारा. इसी तरह, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पिचें तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं हर देश मैच जीतने के लिए अपने फायदे के हिसाब से पिच तैयार करता है. मुझे स्पिन के अनुकूल विकेटों की समस्या समझ में नहीं आती.

भारी भरकम पंखे और हीटर लगाकर पिच सुखा रहे

पाकिस्तान घरेलू मैदान पर बांग्लादेश से 2-0 से हार गया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 से पिछड़ गया, इसके बाद जावेद ने पिच तैयार करने का जिम्मा संभाला, मुल्तान और रावलपिंडी में 22 गज की पिचों को फैक्ट्रियों में लगने वाले पंखे और आँगन हीटर की मदद से सुखाया. आकिब जावेद ने कहा, “अगर तेज गेंदबाज विकेट लेते हैं, तो लोग कहते हैं कि क्रिकेट आगे बढ़ रहा है, लेकिन अगर स्पिनर विकेट लेते हैं, तो वे कहते हैं कि क्रिकेट पीछे जा रहा है. मुझे यह समझ में नहीं आता.”

लोगों को पता चलना चाहिए वे पाकिस्तान जा रहे हैं

इंजीनियर्ड पिचों ने घरेलू स्पिनरों का साथ दिया और पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत दर्ज की और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और शानदार जीत दर्ज की. जावेद ने कहा, “हमें लगता है कि हम पाकिस्तान के हर केंद्र में ऐसी पिचें तैयार कर सकते हैं और यहां पाकिस्तान को हराना उतना ही मुश्किल होना चाहिए जितना ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका को हराना. लोगों को पता होना चाहिए कि अगर वे पाकिस्तान जा रहे हैं, तो उन्हें पाकिस्तान को हराने के लिए कुछ असाधारण करना होगा.”

पाकिस्तान क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय, स्पिनर नोमान अली ने पहली बार रचा ऐसा कीर्तिमान, Video

सरदार मचाएगा धमाल! चेन्नई में इस शतक को पूरा कर अर्शदीप सिंह बनाएंगे नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >