‘हम करीब पहुंच गए थे, लेकिन फिर…’ हार के बाद रिजवान का राग, कहा- यहां पलट गया ��ैच

PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया, लेकिन उन्होंने वनडे सीरीज में वापसी की. हालांकि, मैकलीन पार्क में खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह कीवी टीम के खिलाफ उनकी लगातार चौथी हार थी, जिसके बाद रिजवान ने अपनी निराशा जाहिर की. Mohammad Rizwan Comment after PAK vs NZ match.

PAK vs NZ, 1st ODI: चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया. उन्होंने भी इसी दौरान अपनी हज यात्रा और पीएसएल खेलकर समय को बिताया. लेकिन बदले दिन के साथ उनकी और टीम की किस्मत नहीं  बदली. एकदिवसीय सीरीज में उन्होंने वापसी की. लेकिन पहले मैच में उन्हें फिर से हार नसीब हुई. मैकलीन पार्क में खेले गए तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 73 रन से फिर हराया. पहले ट्राई नेशन सीरीज में फिर चैंपियंस ट्रॉफी में यह पाकिस्तान की कीवी टीम के खिलाफ लगातार चौथी हार है. निराशाजनक हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने अपनी बात रखी. Mohammad Rizwan Comment after PAK vs NZ match.  

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, “हमने दूसरी पारी की शुरुआत जिस तरह से की, हमने अच्छे इरादे के साथ खेला और लक्ष्य का पीछा करने के लिए जरूरी चीजों को अंजाम दिया. हम करीब पहुंच गए थे, लेकिन जैसे-जैसे दबाव बढ़ता गया, उन महत्वपूर्ण तीन से चार ओवरों में मैच का रुख बदल गया.”

रिजवान ने गेंदबाजों के शुरुआती प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे गेंदबाज शुरुआत में शानदार थे. उन्होंने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लिया और बेहतरीन गेंदबाजी की. पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही था. हालांकि, चैपमैन ने शानदार खेल दिखाया, जिससे न्यूजीलैंड को प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद मिली. हमें महत्वपूर्ण मौकों का फायदा उठाने में और सुधार करने की जरूरत है.”

उन्होंने नए खिलाड़ियों के अनुभव को सकारात्मक बताते हुए कहा, “आज तीन नए खिलाड़ियों का शामिल होना उनके विकास के लिए बहुत अच्छा था. न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेलना एक मूल्यवान अनुभव है.” हार के बावजूद उन्होंने आगे के मैचों के लिए उम्मीद जताई. रिजवान ने कहा, “परिणाम वैसा नहीं था जैसा हम चाहते थे, लेकिन हमारे पास दो और मौके हैं. हम फिर से संगठित होंगे और और मजबूत होकर वापस आएंगे.”

इस मैच के हाल पर गौर करें तो बाबर आजम और सलमान अली आगा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान 73 रनों से हार गया. 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उस्मान खान (39) और अब्दुल्ला शफीक (36) ने 83 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी. वनडे टीम में वापसी करने वाले बाबर (78) और रिजवान (30) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 39वें ओवर में बाबर के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई. सलमान अली आगा (58) के अलावा कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका और टीम 44.1 ओवर में 271 रन पर सिमट गई.न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 4/60 के आंकड़े के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की. 

इससे पहले, आकिफ जावेद की घातक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को 50/3 पर ला दिया था, लेकिन चैपमैन (132) और मिचेल (76) की 199 रन की साझेदारी ने मैच पलट दिया. दोनों ने रिकॉर्ड साझेदारी की. इसके बाद अंत में मोहम्मद अब्बास ने 24 गेंदों में 50 रन ठोकते हुए टीम को 344/9 तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने 3, जबकि हारिस रऊफ और आकिफ जावेद ने 2-2 विकेट लिए.

ऐसे नहीं हारा पाकिस्तान, गेंदबाजों ने दिल खोलकर दिए एक्स्ट्रा रन, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >