धोनी ही नहीं बिहार के एक और महेंद्र सिंह ने रवींद्र को बनाया था ‘सर जडेजा’, खुद खोला बड़ा राज

Ravindra Jadeja on Two Mahendra Singh of his Life from Bihar: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बताया कि उनकी क्रिकेट यात्रा दो महेंद्र सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों का संबंध बिहार से ही है. जडेजा का मानना है कि इन दोनों का उनकी फिटनेस और करियर बनाने में अहम योगदान रहा है.

Ravindra Jadeja on Two Mahendra Singh of his Life from Bihar: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में सबसे लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट का ऑलराउंडर रहने का रिकॉर्ड बनाया. उनका यह रिकॉर्ड उनके करियर की तमाम उपलब्धियों पर मुहर ही लगाई है.जडेजा ने भारत के लिए 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में डेब्यू करने के बाद से जडेजा अब तक भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं. उनका करियर बनाने में महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ माना जाता है. हाल के समय में भारत के सबसे अहम ऑलराउंडरों में से एक, रविंद्र जडेजा ने खुलासा किया है कि उनकी क्रिकेट यात्रा में सबसे प्रभावशाली दो शख्सियतें हैं जिनका न सिर्फ पहला नाम एक जैसा है बल्कि वे दोनों एक ही राज्य, बिहार से ताल्लुक रखते हैं.

टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन द्वारा होस्ट किए गए पॉडकास्ट ‘कुट्टी स्टोरीज विद ऐश’ में बातचीत के दौरान जडेजा ने बताया कि उनके बचपन के कोच और दिग्गज मेंटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दोनों उनके करियर के लिए काफी अहम रहे हैं. जडेजा ने कहा. “मैंने 8-9 साल की उम्र में जामनगर के एक मैदान पर खेलना शुरू किया था, जिसका नाम है ‘क्रिकेट बंगला’. मेरे कोच आज भी उसी मैदान पर कोचिंग दे रहे हैं. वे बिहार से हैं और उनका नाम है महेंद्र सिंह चौहान. मैंने ये बात माही भाई को भी बताई है.”

रवींद्र जडेजा ने बताया कि चौहान (Mahendra Singh Chauhan), जो एक पूर्व पुलिस अधिकारी रहे हैं, उन्होंने उनकी फिटनेस और फील्डिंग की नींव रखी. जडेजा ने कहा, “वो पुलिस में थे और उनका मानना था कि एक खिलाड़ी की फिटनेस चरम पर होनी चाहिए. उनका मानना था कि बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी तो बाद में भी सीखी जा सकती है, लेकिन दौड़ना जरूरी है. मेरी फिटनेस और फील्डिंग की वजह ये है कि मैं जामनगर के आसपास 15-20 किलोमीटर दौड़ा करता था.”

जब अश्विन ने जडेजा से पूछा कि अगर उन्हें धोनी को एक शब्द में बताना हो तो वो क्या होगा, तो जडेजा बोले, “उन्हें एक शब्द में नहीं बताया जा सकता. वो सबसे ऊपर हैं.” जडेजा और अश्विन दोनों ने न सिर्फ टीम इंडिया के लिए बल्कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के दौरान भी धोनी के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई थी.

बेशऊर पाकिस्तानी! कोई तमीज नहीं, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी से किया ऐसा व्यवहार, देखें वीडियो 

19वें जन्मदिन पर दो हार के बाद जीते डी गुकेश, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर जीते 3 अंक

मुंबई और सूर्यकुमार ने जिसे संवारा, KKR का वही स्टार अब चाहता है इंडियन टीम में मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >