Video: विश्व क्रिकेट में पहली बार, विकेट कीपर ने मैदान के बाहर जाकर लपका सूर्यकुमार जैसा कैच, जिसने देखा हुआ हैरान

Mitchell Hay: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 जनवरी को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में विकेटकीपर मिचेल हे ने मैदान के बाहर जाकर कैच पकड़ा. किसी विकेटकीपर का पूरे मैदान पर दौड़ लगाने के बाद बाउंड्री रोप पर कैच लेना चौंकाने वाला सीन रहा. संभवतः विश्व क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कीपर ने ऐसा कैच लिया हो.

Mitchell Hay: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 जनवरी को तीसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में कुसल परेरा ने शानदार शतक लगाकर श्रीलंका को जीत दिलाई. उनकी तूफानी पारी से उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान का सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. लेकिन इसी मैच में एक जबरदस्त घटना हुई जैसी अमूमन देखने को नहीं मिलती. विकेटकीपर ने दौड़ते हुए पहले आधे मैदान को कवर किया उसके बाद बाउंड्री लाइन को भी पार किया और सूर्यकुमार जैसा कैच पकड़ा.  

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे ओवर में पहली दो गेंदों पर दो रन बनाने के बाद निसांका ने मैट हेनरी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. शानदार शुरुआत वाले इस ओवर में उन्होंने दोनों ही पुल शॉट लगाए. अगली गेंद पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने फिर से पुल शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद का ऊपरी किनारा लग गया. गेंद आसमान में ऊंची उठी और कीपर के ऊपर से निकल गई. लेकिन विकेट कीपर मिचेल हे ने तुरंत गेंद को पकड़ने के लिए पीछे हटना शुरू किया और गेंद को बाउंड्री रोप के पास से पकड़ लिया. हालांकि गेंद की गति ने उन्हें सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया और उन्हें कैच पूरा करने के लिए गेंद को हवा में उछालना पड़ा और वे वापस मैदान में दाखिल हुए. इस तरह के कैच एक नियमित आउटफील्डर के लिए काफी आम हैं, लेकिन एक विकेटकीपर के लिए यह बिल्कुल नई बात लगती है.

निसांका 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कुसल परेरा ने 46 गेंदों में 101 रन की पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बाएं हाथ के बल्लेबाज कुसल परेरा तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए. परेरा का यह शतक न्यूजीलैंड में किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का 14 साल में पहला शतक है. श्रीलंका ने 218-5 रन बनाए. जवाब में, न्यूजीलैंड ने रचिन रविंद्र के 39 गेंदों पर 69 रनों की बदौलत जबरदस्त फाइट दिखाई. लेकिन अंत में वह सात रन से हार गया. हालांकि पहले दो मैच जीतने के बाद उसने सीरीज में 2-1 से कब्जा जमाया. 

कुसल परेरा के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 46 गेंदों पर शतक लगाकर मचाया तहलका

विराट ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का उड़ाया मजाक, जेब निकालकर ‘सैंडपेपर विवाद’ की दिलाई याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >